एसोसिएशन की कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न, नवजोत सिंह कुशवाहा बने SPA के नए प्रदेश अध्यक्ष

  
Last Updated:  फ़रवरी 11, 2024 " 08:10 अपराह्न"

भोपाल/ रतलाम। दिनांक 11 फरवरी 2024 को स्टेट फार्मासिस्ट एसोसिएशन की प्रदेश कार्य समिति की बैठक टेकरी भवन भारतीय मजदूर संघ प्रदेश कार्यालय भोपाल में संपन्न हुई। यह बैठक भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री मधुकर साबले के आथित्य में सभी जिलों / संभागीय स्तर के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजन नायर ने गत वर्ष का वार्षिक वित्तीय विवरण लेखा जोखा प्रस्तुत करते हुए आगामी वर्ष की कार्ययोजना बताई, साथ ही एसोसिएशन की सभी स्तर की कार्यकारिणी को भंग करते हुए सर्वसम्मति से नवजोत सिंह कुशवाहा नया प्रदेश अध्यक्ष चुना गया, श्री नायर ने कहा कि फार्मेसी क्षेत्र में व्याप्त अनियमितताओं के निराकरण के लिए युवा और नए फार्मासिस्टो को आगे लाने की जरूरत है इसलिए नई कार्यकारिणी में नए फार्मासिस्ट साथी ही शामिल होंगे। बैठक में रविराज बघेल को प्रदेश महामंत्री, कमल नोटिया को संयुक्त सचिव, अभिषेक बम्बारकर को कोषाध्यक्ष, प्रवीण मिश्रा को प्रदेश उपाध्यक्ष, नितिन साहू को सदस्य नियुक्त किया गया। शेष पदाधिकारीयो को दायित्व देकर नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह कुशवाहा शीघ करेंगे।

 795 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *