Lok Sabha elections 2024 Live: अमेठी में BJP को बड़ा झटका, स्मृति ईरानी 62 हजार से ज्यादा वोट से पीछे

  
Last Updated:  जून 4, 2024 " 03:57 अपराह्न"

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के रुझानों में कई राज्यों और सीटों पर बड़ा उलटफेर होता दिख रहा है, उत्तर प्रदेश में बीजेपी को बड़ा झटका लगता दिख रहा है, अमेठी (Amethi) सीट पर स्मृति ईरानी कांग्रेस के उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा (KL Sharma) से पिछड़ गई हैं।

अमेठी लोकसभा सीट उत्तर प्रदेश के साथ-साथ देश की हॉटशीटों में शुमार है। लोकसभा चुनाव के परिणामोंके साथ मतदाताओं की नजरें इस लोकसभा सीट पर भी टिकी हुई हैं।

इस सीट पर हुए मतों की गणना सुबह 8 बजे से जारी है। रुझानों में स्मृति ईरानी पिछड़ती नजर आ रही हैं और कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा आगे चल रहे हैं।

अभी तक की मतगणना के अनुसार, स्मृति ईरानी कांग्रेस के किशोरी लाल से करीब 62 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रही हैं। अब तक कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा को 222251 वोट मिले हैं तो वहीं, स्मृति ईरानी को 160061 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर बसपा प्रत्याशी बने हुए हैं।

25 साल में पहली बार कांग्रेस ने गैर गांधी परिवार का प्रत्याशी उतारा

अमेठी लोकसभा सीट पर भाजपा नेता स्मृति ईरानी (Smriti Irani) और कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा (kL sharma) के बीच मुकाबला है। यह सीट राहुल गांधी की पारंपरिक सीट रही है, लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) हरा दिया था। उम्मीद जताई जा रही थी कि अमेठी में एक बार फिर से स्मृति ईरानी बनाम राहुल गांधी मुकाबला देखा जा सकता है, लेकिन गांधी परिवार ने इस सीट से दूरी बना ली। अमेठी के 25 सालों के इतिहास में यह पहली बार है, जब यहां से गैर गांधी परिवार के प्रत्याशी को मैदान में उतारा गया है।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 459 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *