MP के मुख्यमंत्री डॉ यादव के पिता पूनमचंदजी यादव का निधन

  
Last Updated:  सितम्बर 3, 2024 " 11:43 अपराह्न"

भोपाल/उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (dr mohan yadav) के पिता पूनमचंदजी यादव का मंगलवार को निधन हो गया है। वे करीब 100 वर्ष के थे और एक हफ्ते से बीमार चल रहे थे।

पिता के निधन की खबर पाते ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से उज्जैन पहुंचे।
बुधवार को अंतिम यात्रा सुबह 11.30 बजे गीता कॉलोनी,अब्दालपुरा से शुरू होगी होगी। अंतिम संस्कार शिप्रा तट पर भूखी माता मंदिर के पास होगा। मुख्यमंत्री के पिता के निधन पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ला, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने गहरा दुख जताया है।

सीएम के पिता करीब 100 वर्ष के थे और एक हफ्ते से बीमार चल रहे थे।जिसके चलते उन्हें उज्जैन के  अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सीएम तत्काल भोपाल से उज्जैन के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं सोमवार को ही उज्जैन आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके बेटे महा आर्यमन सिंधिया ने अस्पताल जाकर उनका हाल-चाल जाना था। रविवार को सीएम भी अपने पिता के पास पहुंचे थे।यादव समाज से जुड़े लोग बताते हैं कि, पूनमचंद यादव ने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया। उन्होंने बेटे नंदू यादव, नारायण यादव, मोहन यादव और बेटी कलावती, शांति देवी को पढ़ाया-लिखाया। संघर्ष के दिनों में उनके पिता रतलाम से उज्जैन आ गए और सबसे पहले हीरा मिल में नौकरी की।इसके बाद शहर के मालीपुरा में भजिया और फ्रीगंज में दाल-बाफले की दुकान लगाई। 100 वर्ष की उम्र होने के बाद भी वे उपज बेचने खुद मंडी जाते थे।

 553 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *