MP के शिवपुरी में एयरफोर्स का फाइटर प्लेन क्रैश, पायलट सुरक्षित

  
Last Updated:  फ़रवरी 6, 2025 " 06:17 अपराह्न"

Bhopal: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में सेना का फाइटर प्लेन क्रैश हो गया। हादसे में दोनों पायलटों के घायल होने की सूचना सामने आई है। प्लेन एक खेत में क्रैश हुआ, जिसके बाद उसमें आग लग गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल के पास पहुंच गए थे।

यह हादसा नरवर तहसील के दबरासानी गांव में हुआ है, प्लेन क्रैश होने से पहले पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए घरों को बचाया, इस हादसे दी जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

करैरा थाना प्रभारी विनोद छावई ने बताया कि प्लेन में दो पायलट थे। हादसे से पहले दोनों पायलटों ने खुद को इजेक्ट (बचकर निकले) कर लिया था। दोनों ही सुरक्षित हैं। घटना की जानकारी मिलते ही एयरफोर्स की टीम हेलीकॉप्टर से मौके पर पहुंची और दोनों पायलटों को ग्वालियर लेकर रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि प्लेन ने ग्वालियर से उड़ान भरी थी। वहीं, एयरफोर्स की ओर से हादसे की जांच के आदेश भी दिए जा रहे हैं।

 510 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *