सैलाना में कुष्ठ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

  
Last Updated:  फ़रवरी 5, 2026 " 06:11 अपराह्न"

Ratlam : सैलाना में कुष्ठ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रतलाम(स्पष्ट खबर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैलाना में आज 5 फरवरी को राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत स्पर्श कुष्ठ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ब्लॉक सैलाना के बी एम ओ डॉ शैलेश द्वारा महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया । इस दौरान 8 से 10 मरीज को जिनके पंजे में कमजोरी, उंगलियों में कमजोरी, आंख बंद करने में परेशानी, शरीर पर दाग एवं शुनयापन, शरीर पर हल्के चमकदार दाग में लालपन, सूजन तंत्रिकाओं में मोटापा, दर्द अथवा झनझनाहट की समस्या उसका निराकरण एवं दवाइयां से रोगी द्वारा निशुल्क एम डी टी दवाइयो का प्रभाव एवं मल्टी बैसीलरी एवं पेसि बैसीलरी मरीज को प्रतिदिन किए जाने वाले व्यायाम के बारे मे श्रीमती प्रियंका द्वारा बताया गया। इस दौरान बी ई ई कैलाश यादव, मुकेश खांगुडा, कलम डावर, लैब टेक्नीशियन विजय सोनी आदि उपस्थित थें। आभार नॉन मेडिकल अस्सिटेंट सुपरवाइजर सूरज सिंह डोडियार द्वारा माना गया ।

 274 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *