रतलाम / वार्ड प्रभारी से अभद्र व्यवहार करने पर सफाई मित्र सेवा से बर्खास्त

  
Last Updated:  मई 6, 2026 " 08:13 अपराह्न"

निगम आयुक्त अनिल भाना ने किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण


बिना सूचना के अनुपस्थित 24 सफाई संरक्षकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी


वार्ड प्रभारी से अभद्र व्यवहार करने पर सफाई मित्र नरेन्द्र-चरण सेवा से बर्खास्त


30 किलो अमानक पॉलीथीन जब्त


रतलाम (स्पष्ट खबर)। रतलाम नगर को ओर अधिक स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के उद्देश्य से महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार निगम के स्वास्थय विभाग अमले द्वारा नगर के विभिन्न क्षेत्रों में करवाये जा रहे सफाई कार्य का निरीक्षण निगम आयुक्त अनिल भाना ने कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
निगम आयुक्त अनिल भाना ने नालो की सफाई कार्य के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। नगर निगम के स्वास्थय अमले द्वारा उंकाला रोड, काजीपुरा, भोई मोहल्ला नाले की सफाई का कार्य करवाया गया। इसके अलावा इन्द्रलोक नगर, वार्ड 17, 18, 23, 34, 35, 36, 39 की नालियों की सफाई करवाई गई। वार्ड 48 की बैकलेन सफाई, वार्ड 14 के शौचालय की सफाई तथा वार्ड 11 डोंगरे नगर की सफाई का कार्य करवाया गया।
वार्ड प्रभारी से अभद्र व्यवहार करने पर वार्ड 42 के सफाई संरक्षक नरेन्द्र-चरण को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त किया गया वहीं नगर के विभिन्न क्षेत्रों से 30 किलो अमानक पॉलीथीन जब्त की गई।
इसके अलावा सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान विभिन्न वार्डो में बिना सूचना के अनुपस्थित 24 सफाई संरक्षकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर एक दिवस का वेतन काटा गया।

 239 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *