रतलाम/विरियाखेडी में सात दिवसीय योग शिविर शुरू, पहले दिन उमड़े साधक

  
Last Updated:  मई 26, 2026 " 05:46 अपराह्न"

Ratlam: विरियाखेडी में सात दिवसीय योग शिविर शुरू, पहले दिन उमड़े साधक


रतलाम, 26 मई(स्पष्ट खबर)। पतंजलि योग समिति ‘युवा भारत’ के तत्वावधान में सोमवार को स्थानीय विरियाखेडी स्पोर्ट्स ग्राउंड में सात दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का शुभारंभ युवा भारत मध्य प्रदेश के राज्य प्रभारी प्रेम पूनिया के मुख्य आतिथ्य में हुआ।

वैदिक मंत्रोच्चार एवं दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुए शिविर के पहले दिन बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं व बुजुर्गों ने भाग लिया। मुख्य योग शिक्षकों ने साधकों को कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी प्राणायाम, सूर्य नमस्कार एवं सूक्ष्म व्यायाम का अभ्यास कराया।

राज्य प्रभारी प्रेम पूनिया ने कहा कि तनावपूर्ण जीवनशैली में शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग ही एकमात्र साधन है। ‘युवा भारत’ का उद्देश्य नई पीढ़ी को नशे से दूर कर योग से जोड़ना है।

शिविर प्रतिदिन सुबह 5:30 से 7:00 बजे तक चलेगा। समिति पदाधिकारियों ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर लाभ लेने की अपील की है।

इस अवसर पर राजेश चांदवानी, विवेक शर्मा, श्रीमती इंदु तिवारी, जयवंत गुप्त, अशोक शर्मा, मनीष शर्मा, सुश्री मोनिका राठौड़, श्रीमती अनीता शर्मा, श्रीमती माया, श्रीमती पूर्णिमा पुरोहित, श्रीमती गायत्री बोरा सहित स्थानीय पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 255 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *