रतलाम/ जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत 30 जून तक कार्य पूर्ण करे

  
Last Updated:  जून 8, 2026 " 07:42 अपराह्न"

तालाब, बावड़ी और नालों की सफाई करवायें

रतलाम 8 जून(स्पष्ट खबर)। कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन ने जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा की। बैठक में आयुक्त नगर निगम अनिल भाना सहित संबंधित अधिकारी   उपस्थित थे। जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत किये जा रहें कार्याे की समीक्षा के दौरान  सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन ने संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत लक्ष्य अनुसार स्वीकृत कार्य 30 जून तक पूर्ण कर पोर्टल पर अपलोड करवायें। नदी, नालो, कुए ,बावड़ी की सफाई करवाये, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनवाये, पौधारोपण, तालाब निर्माण कार्य समय सीमा में करवाये। साथ ही शासन द्वारा दिये गये लक्ष्य अनुसार सभी पूर्ण कामो की जानकारी शासन के पोर्टल पर दर्ज करें।

 जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत सभी स्कूलों की पानी की टंकियों की नियमित साफ-सफाई “वॉश ऑन व्हील” के माध्यम से करवाने के निर्देश शिक्षा अधिकारी को दिये। कृषि विभाग के अधिकारी को बलराम तालाब से संबंधित सभी जानकारी पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए।

 136 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *