Ratlam: धामनोद में 520 लाख की दो प्रमुख योजनाओं का भूमिपूजन सम्पन्न

  
Last Updated:  सितम्बर 30, 2025 " 07:00 अपराह्न"

Ratlam: नगर परिषद धामनोद में मंगलवार 30 सितंबर को नगरवासियों को दो बड़ी विकास योजनाओं की सौगात मिली। अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत ₹307 लाख लागत की जल प्रदाय योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत ₹213 लाख की उपयोगित जल प्रबंधन योजना का भूमिपूजन सांई मंदिर परिसर में भव्य समारोह के साथ सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मथुरालाल डामर विधायक रतलाम ग्रामीण रहे। जिन्होंने विधिवत पूजन कर योजनाओं की आधारशिला रखी। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा-अजय डिंडोर ने की।
इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में प्रदीप उपाध्याय जिला अध्यक्ष भाजपा रतलाम, श्रीमती क्रांति जोशी जिला उपाध्यक्ष भाजपा रतलाम, दिनेश जाट मण्डल अध्यक्ष भाजपा नामली उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में नगर परिषद में पदस्थ उपयंत्री अभिषेक श्रीवास्तव द्वारा योजनाओं की तकनीकी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन से नगर में पेयजल आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार होगा तथा उपयोगित जल का वैज्ञानिक प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष ठा. लोकेन्द्रसिंह सिसोदिया, पार्षद गण श्रीमती रूखमा पाटीदार, श्रीमती लीलाबाई पंवार, जगदीश पाटीदार, श्रीमती अल्पना मोदी, श्रीमती नीलम सोनी, गोविंद परिहार, मुकेश चौधरी, श्रीमती सीमा कटारा, ओंकारलाल निनामा, मोहनलाल अमलियार एवं विधायक प्रतिनिधि मनीष पालीवाल, शांतिलाल परमार, मोहनलाल शर्मा, देविलाल पाटीदार, पहलाद पाटीदार, सुरेश कटारा, श्रीराम शर्मा आदि नगर के गणमान्यक नागरिक सहित नगर परिषद स्टॉफ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन सांवरिया राव द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया एवं समापन पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती पूजा गोयल ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

 806 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *