रतलाम/ नगर निगम परिषद के चार साल बेमिसाल, महापौर प्रहलाद पटेल व निगम परिषद सदस्यों का मिठाई खिलाकर दी बधाई
Last Updated: अगस्त 7, 2026 " 08:02 अपराह्न"
नगर निगम परिषद के चार साल बेमिसाल, महापौर प्रहलाद पटेल व निगम परिषद सदस्यों का मिठाई खिलाकर दी बधाई
रतलाम, 7 अगस्त(स्पष्ट खबर)। वर्तमान निगम परिषद का चार वर्ष का कार्यकाल 7 अगस्त को पूर्ण होने पर महापौर प्रहलाद पटेल, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, महापौर परिषद सदस्य धर्मेन्द्र व्यास, अक्षय संघवी, नव नियुक्त एल्डरमेन नारायण सांकला, भाजपा जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, मंडल महामंत्री विवेक शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी आदि को पुष्पमाला पहनाकर व मिठाई खिलाकर बधाई प्रेषित की।
महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर बताया कि वर्तमान निगम परिषद ने नगर तथा नागरिकों के हित में करोड़ो के विकास कार्य किये है जिसके तहत अमृत 2.0 योजना के तहत 59 करोड़ की लागत से सीवरेज का कार्य एवं होमगार्ड कॉलोनी व त्रिलोक नगर में पम्पिंग स्टेशन निर्माण, 52 करोड़ की लागत से 8 पेयजल टंकियों का निर्माण एवं ऋतुराज सम्पवेल, 273 किलोमीटर की पेयजल पाईप लाईन के साथ ढ़ोलावाड़ में फ्लोटिंग पोन्टुन व 12 एमएलडी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण, 61 अनाधिकृत कॉलोनियों में 26 करोड़, 57 अनाधिकृत कॉलोनियों में 13 करोड़ की लागत से विकास कार्य, 16 करोड़ की लागत से लेगेसी वेस्ट खत्म किया गया और वर्तमान में पीपीपी मोड पर सीबीजी, कम्प्रेस्ड बायोगैस का प्लांट, 5.72 करोड़ की लागत से गंगासागर में रीजनल पार्क निर्माण, 1.50 करोड़ की लागत से त्रिवेणी में संत निवास का निर्माण, लोकेन्द्र भवन के समीप 4 करोड़ की लागत से एम.पी. 43 फुड प्लाजा का निर्माण, अलकापुरी में 45 लाख की लागत से चाट चौपाटी का निर्माण, नगर के विभिन्न स्थानों पर सब्जी मण्डी का निर्माण क्रमषः राम मंदिर ब्रीज के नीचे, धनजीभाई का नोहरा, फुल मण्डी हरमाला रोड एवं प्रताप नगर, काटजू नगर, सुभाष नगर ब्रीज के नीचे एवं खेल एवं व्यापार के लिए स्थान।
मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना निर्माण योजना के तहत 117690800 की लागत से वार्ड 47, 48 व 49 आबकारी चौराहा से त्रिपोलिया गेट तक डामरीकृत फोरलेन, वार्ड 21, 42 व 44 चांदनी चौक से बाजना बस स्टैण्ड (लक्कड़पीठा रोड) डामरीकृत फोरलेन सड़क निर्माण कार्य, वार्ड 11 विरियाखेड़ी वृद्धश्रम के सामने सी.सी. सड़क निर्माण कार्य। मॉनिट ए $ मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना निर्माण योजना के तहत 39 स्थानों पर सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य, कायाकल्प 1.0 योजना के तहत 15 स्थानों पर सड़क निर्माण कार्य, कायाकल्प 2.0 योजना के तहत 16 स्थानों पर सड़क निर्माण कार्य, कायाकल्प 2.0 अतिरिक्त योजना के तहत 9 स्थानों पर सड़क निर्माण कार्य, मिनी स्मार्ट सिटी योजना के तहत वार्ड 33 शास्त्री नगर मेन रोड से न्यू रोड पावर हाउस रोड तक फोरलेन सड़क निर्माण कार्य, वार्ड 1, 2, 3 व 4 अम्बे माता चौराहे से रेलवे कॉलोनी मेन रोड तक सीसी सड़क निर्माण कार्य, वार्ड 33 महाराणा प्रताप चौराहे से लोकेन्द्र टॉकिज तक फोरलेन सड़क निर्माण कार्य, मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना तृतीय चरण के तहत वार्ड 22 अमृत सागर गार्डन से गवली समाज धर्मशाला तक फोरलेन तथा गवली समाज मंदिरसे बाजना बस स्टैण्ड तक टू लेन निर्माण कार्य, मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना चतुर्थ चरण के तहत चार स्थानों पर सड़क निर्माण कार्य किया गया। इस अवसर पर ललीत चौपड़ा, राजु सुरोलिया, वैभव व्यास, श्रीकान्त डोसी, श्रेणिक जैन, अरविन्द मेहता, निलय व्यास, कमल तिवारी, जयेश जैन, हितेश सुराणा, ऋषभ जैन, किशन सेन आदि उपस्थित थे।