MP में मानसून फिर सक्रिय, 11 जिलों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट..

  
Last Updated:  अगस्त 10, 2026 " 02:48 अपराह्न"

भोपाल, 10 अगस्त(स्पष्ट खबर)। मध्यप्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को राज्य के 11 जिलों में तेज से अति तेज बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 20 से अधिक जिलों में येलो अलर्ट के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में लो प्रेशर एरिया बनने से अगले 24 घंटे में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

Ad

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में भोपाल, रायसेन, राजगढ़, शाजापुर, आगर, सीहोर, देवास, इंदौर, उज्जैन, मंदसौर और रतलाम शामिल हैं। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं अति तेज बारिश हो सकती है।

येलो अलर्ट वाले जिले
नर्मदापुरम/पचमढ़ी, शिवपुरी, निवाड़ी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, नीमच, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, नरसिंहपुर, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी और सागर में सुबह से मध्यम बारिश का अनुमान है।

Ad

स्कूल बंद और जनजीवन प्रभावित
लगातार बारिश के चलते डिंडौरी जिले में कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने सोमवार को सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।
वहीं सीहोर जिले की श्यामपुर तहसील में रातभर हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। दर्जनों दुकानों और मकानों में पानी भर गया। श्यामपुर, अहमदपुर, डोरा और चारनाल का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है। नदी-नाले उफान पर हैं और कई मार्ग जलमग्न हो गए हैं।

प्रशासन की अपील
मौसम विभाग ने निचले इलाकों में जलभराव, नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर और कच्चे मकानों को नुकसान की आशंका जताई है। लोगों से अनावश्यक यात्रा न करने, नदी-नालों से दूर रहने और बिजली चमकने पर खुले स्थानों में न रुकने की अपील की गई है।

Ad

 91 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *