कलेक्टर व्दारा ध्वजारोहण कर परेड़ की सलामी ली गई

  
Last Updated:  जनवरी 26, 2020 " 06:31 पूर्वाह्न"

रतलाम। जिले में 71वां गणतंत्र दिवस आज उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया।
मुख्य समारोह रतलाम शहर के पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, जहां मुख्य अतिथि कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली गई।
परेड ग्राउंड पर सुबह 9 बजे ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान हुआ। इस दौरान सांस्कृतिक आयोजन की शुरू हुई ।
इनके अलावा विभिन्न शासकीय, निजी कार्यालय सहित भाजपा, कांगे्रस कार्यालय में भी आयोजन हुए।
मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा परेड का निरीक्षण किया,
इसके बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ के संदेश का वाचन किया गया। हर्ष फायर तथा मार्च पास्ट हुआ, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान, मध्यप्रदेश गान, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पीटी प्रदर्शन हुए। शासकीय विभागों द्वारा अपने कार्यक्रमों व योजनाओं पर आधारित झांकियां प्रदर्शित की गई। उत्कृष्ट अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य व्यक्तियों को पुरस्कृत व सम्मानित किया गया।

 1,058 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *