| हरदा | 02-मार्च-2020(स्पष्ट खबर) / |
| कलेक्टर श्री एस. विश्वनाथन ने रबी फसल कटाई हेतु कृषकों के द्वारा हार्वेस्टरों का उपयोग किया जाकर जिले के हार्वेस्टरों के अलावा जिले के बाहर से भी आये हार्वेस्टरों से फसल कटाई कराये जाने के दौरान हार्वेस्टर एवं भूसा कटाई के दौरान भूसा मशीन में पत्थर एवं अन्य घर्षण से आगजनी की घटानायें होने की संभावनों को दृष्टिगत रखते हुए जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं जिला परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया है कि आप अपने अनुभाग में फसल कटाई के उपयोग में आने वाली सभी हार्वेस्टरों में एसएमएस सिस्टम लगा होना सुनिश्चित कर लें साथ ही भूसा मशीनों की जांच कर उनका अनिवार्य पंजीयन करें। हार्वेस्टर एवं भूसा मशीन के पंजीयन के समय उन्हें कार्य अनुमति प्रदान करने से पहले मुख्यतः यह ध्यान रखें कि हार्वेस्टर के साथ भूसा मशीन उपलब्ध हो ताकि जो किसान भूसा बनाना चाहते है कटाई के पश्चात तुरन्त भूसा बनाया जा सके। हार्वेस्टर में एसएमएस सिस्टम लगा हो ताकि जो किसान भूसा नहीं बनाना चाहते है उन खेतों में नरवाई का प्रबन्धन फसल कटाई के समय हो सके। हार्वेस्टर एवं भूसा मशीन की फिटनेस सही हो। हार्वेस्टर एवं भूसा मशीन के साथ अग्निशामक यंत्र पानी की टंकी रेत इत्यादि रहें। बिना पंजीयन के कोई भी हार्वेस्टर फसल कटाई करते पाया जाता है, तो उनके विरूद्ध नियमानुसार दण्डात्मक कार्यवाही की जाकर की गई कार्यवाही से समय-समय पर कार्यालय को अवगत करावे। |
3,092 total views
Facebook Comments















