भोपाल में आज कोरोना से संक्रमित 27 नए मरीज पॉजिटिव पाये गए

  
Last Updated:  अप्रैल 19, 2020 " 08:28 अपराह्न"

भोपाल :19 अप्रैल 2020(स्पष्ट खबर)
मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी श्री प्रभाकर तिवारी ने बताया कि भोपाल में आज 27 व्यक्तियों की सेम्पल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनकी कॉन्ट्रेक्ट हिस्ट्री निकाली जा रही है। इन सभी कोरोना संक्रमित व्यक्ति को चिरायु हॉस्पिटल में भर्ती किया जा रहा है।

आज तक भोपाल में 213 व्यक्ति की कोरोना सेम्पल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

कोरोना सेम्पल की आज 440 रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिनमे 27 सेम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव और शेष की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है।

भोपाल में पूर्व में एम्स  हॉस्पिटल से चार व्यक्ति और 30 व्यक्ति कल चिरायु और बंसल हॉस्पिटल से कोरोना संक्रमण से पूरी तरह ठीक होकर घर जा चुके है ।

 भोपाल में रिकार्ड अब तक 34 व्यक्ति कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होकर घर जा चुके है। इन्हें 14 दिन होम आईसोलेशन में रखा गया है।  

कोरोना संक्रमित 6 व्यक्तियों की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है। इन सभी  मृतक व्यक्तियों की पूर्व में मेडिकल हिस्ट्री रही है और किसी न किसी बीमारी से पीड़ित चल रहे थे इनका इलाज पूर्व से ही चल रहा था।
(0 days ago)

 1,680 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *