संजय पाठक के खिलाफ आज फिर बड़ी कार्रवाई करेगा प्रशासन

  
Last Updated:  मार्च 11, 2020 " 05:20 पूर्वाह्न"

छतरपुर: 11 मार्च 2020 (स्पष्ट खबर)/बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री संजय पाठक के खिलाफ एक बार फिर सरकार की निगाहें टेढ़ी हो गई है। बांधवगढ़ स्थित संजय पाठक के सानिया रिजार्ट को तीन दिन पहले प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण बताकर काफी हिस्सा तोड़ दिया गया था। लेकिन आज उनकी निजी भूमि पर बने हुए शेष निर्माण को भी ध्वस्त करने की तैयारी है।

इसी के साथ साथ खजुराहो में पर्यटन निगम से लीज पर लिए गए संजय पाठक के होटल को भी गिराने की तैयारी प्रशासन कर रहा है। दिग्विजय सिंह पहले ही कह चुके हैं कि संजय पाठक ने सरकार गिराने षड्यंत्र में विशेष भूमिका निभाई है। इसलिए सरकार की यह कार्रवाई हो रही है यह साफ लग रहा है।

 1,156 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *