किसान के खेत में लगीं आग, गेहूँ की फसल जलकर राख-

  
Last Updated:  अप्रैल 16, 2020 " 12:20 अपराह्न"

रतलाम/धामनोद:16 अप्रैल 2020(स्पष्ट खबर) गरीब किसान की आंखों के सामने चंद मिनटों में जल गई उम्मीद की फसल ,
आज दोपहर में धामनोद निवासी आदीवासी गरीब किसान कैलाश मकवाना के गेहूँ के खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई जिससे ढाई बीघा खेत में कटाई कर रखें गये गेहूँ के पूरे जल कर राख हो गये, आस पड़ोस के किसानों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग के विकराल रूप से पार नहीं पाया गया,

नगर परिषद धामनोद का फायर ब्रिगेड वाहन मोके पर

सुचना मिलने पर नगर परिषद धामनोद की फायर ब्रिगेड गाड़ी पहुचीं लेकिन तब तक गरीब किसान कैलाश मकवाना की उम्मीद की फसल जलकर राख हो चुकी थी आग और अधिक एवं दुसरे किसानों के खेतों तक नहीं पहुंचे इस लिए फायर ब्रिगेड से दो गाड़ी पानी खेत से निकल रहीं चिंगारियों को बुझाने में लगा किसान कैलाश मकवाना ने आग लगने के कारण को अज्ञात बताया,

 2,921 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *