वालंटियरों ने पुलिस चौकी प्रभारी के व्यवहार से नाराजगी के चलते अपनी सेवाएं समाप्त की

  
Last Updated:  अप्रैल 20, 2020 " 11:26 पूर्वाह्न"

रतलाम/धामनोद:20 अप्रैल 2020(स्पष्ट खबर) देश में कोरोना वायरस के खिलाफ युद्ध में केन्द्र एवं राज्य सरकार जहाँ नागरिकों से सहयोग की अपील कर रहीं हैं वहीं जिला प्रशासन ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए अपना सर्वोच्च प्रयास लगाया जा कर आमजन से भी सहयोग की अपील करी जा रहीं हैं,
लेकिन रतलाम जिले के धामनोद नगर में आखीर एसी नोबत क्यों आ गई कि प्रशासन के साथ 24 घंटे सेवा सहयोग में लगे धामनोद नगर के 120 कोरोना फाईटर वालंटियरों ने प्रशासन का सहयोग करने से इंकार कर रात 9:00 बजे अपनी सेवाएं समाप्त कर घरों में चले गए,
कोरोना वायरस की रोकथाम के उपाय एवं जरूरतमंदों की मदद के कार्यो में नगर के युवाओं ने सराहनीय कार्य किया है तथा लॉकडाउन में जिला कलेक्टर के आदेश अन्य जिले राज्य से लगे कच्चे रास्ते बंद करने को भी नागरिकों ने गंभीरता से दिखाई, धामनोद नगर के कच्चे रास्ते अनेक अन्य गाँव तक पहुंचने एवं इन गांवों से अन्य राज्यों, जिलों में पहुंच मार्ग है इस को ध्यान में रखकर नगर के स्वयं सेवकों ने नगर परिषद , राजस्व विभाग, एवं पुलिस चौकी की सहमति से 120 वालंटियरों की टीम बना कर वालंटियरों की एक एक सूची नगर परिषद, पटवारी कार्यालय एवं पुलिस चौकी धामनोद को देकर धामनोद नगर के समस्त अनावश्यक रास्ते बंद किये एवं 06 मुख्य मार्गों पर बैरिकेट एवं पोंगा बास से नाकेबंदी की थी जिस पर धामनोद नगर में किसी भी समय कहीं से भी आने वाले हर व्यक्ति को रोक कर तहकीकात की जा रहीं थी
वालंटियर आस्वस्त होने पर ही किसी को नगर में प्रवेश देते थे
जिस से धामनोद नगर के जो व्यक्ति लॉकडाउन के पूर्व अन्य जिले राज्यों में रह रहे थे उनके वापस नगर में आने की तमाम सूचनाएं वालंटियरों ने स्थानीय प्रशासन को दि जा रहीं थी
नगर में नाकाबंदी से नागरिक वर्तमान हालातों में आने वाली विपदाओं के भय से भी मूक्त थे

लेकिन 19 अप्रैल की रात 9:00 बजे सभी वालंटियरों ने एक आवेदन पुलिस चौकी प्रभारी धामनोद के नाम देकर एक साथ सभी वालंटियरों ने अपने अपने प्वाइंट छोड़ अपने घरों में चले गए
हस्ताक्षर युक्त आवेदन में चौकी प्रभारी को संबोधित कर बताया गया कि दिनांक 19/04/2020 को आपके आदेशानुसार ( मौखिक आदेशानुसार) सभी प्वाइंट से उक्त कोरोना फाईटर की नगर टीम को हटाने का आदेश मिला जिस पर हम सभी हस्ताक्षरकर्ता अपनी सेवाएं तुरंत आज 19 अप्रैल को रात्रि 09 बजे हटा दिये गए है,

वालंटियरों द्वारा पुलिस चौकी प्रभारी के नाम दिया गया आवेदन

एसपी श्री गौरव तिवारी को वालंटियरों ने वाट्सएप पर शिकायत आवेदन भी पोस्ट कर एसडीओपी सैलाना को लिख आवेदन 19 अप्रैल को दिया गया था
जिसमें पुलिस चौकी प्रभारी एवं एक आरक्षक पर गंभीर आरोप लगाएं थे
वहीं क्षेत्रीय विधायक से भी बात कर इस विषय में शिकायत की है,

 4,954 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *