देवास में 7 उपार्जन केन्द्रों के प्रभारी सस्पेंड, अनियमितता का आरोप

  
Last Updated:  मई 27, 2020 " 07:57 पूर्वाह्न"

देवास:27 मई 2020(स्पष्ट खबर) कलेक्टर डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय के निर्देशानुसार उपायुक्त सहकारिता श्री मनोज कुमार गुप्ता ने अजनास, पटरानी, कुसमानिया, खारिया, टप्पासुकल्या, नामनपुर एवं पिपलकोटा के केन्द्र प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने हेतु संस्था के संबंधित प्रशासकों को निर्देश जारी किए गए है।

देवास जिले में 142 गेहूं उपार्जन केन्द्र स्थापित किए गए है, जिनमें उपार्जन कार्य में अनियमितता किए जाने के फलस्वरूप 07 केन्द्र प्रभारियों को निलंबित करने हेतु आदेश जारी किए गए है। जिसमे अजनास के दोषी केन्द्र प्रभारी श्री सुरेश जोशी के संबंध में यह पाया गया है कि उनके द्वारा प्लास्टिक बारदानों के निर्धारित वजन से अधिक की तौल की गई।
पटरानी के केन्द्र प्रभारी श्री कमल सिंह अरोरा के विरूद्ध यह आरोप पाया गया है कि उनके द्वारा उपार्जन कार्य की प्रारंभिक व्यवस्था बनाए जाने में घोर लापरवाही की गई। इसी प्रकार खारिया के श्री गोविंद यादव, टप्पासुकल्या के श्री रविन्द्र पाल, कुसमानिया के श्री दिलीप भारती, पिपलकोटा के श्री महेश बोरखेड़े एवं नामनपुर के श्री सुरेश कर्मा को इस बात के लिए दोषी पाया गया है कि उनके द्वारा अमानक स्तर के गेंहू का उपार्जन किया गया है।

 1,909 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *