धामनोद में मुलभुत सुविधा का बुरा हाल, पेयजल को तरसते लोग, सडकों पर कूड़ादान-
Last Updated: जून 8, 2020 " 04:25 पूर्वाह्न"
रतलाम/धामनोद:08, जून 2020(स्पष्ट खबर) रतलाम जिले के धामनोद नगर में नागरिकों को मिलने वाली मुलभुत सुविधा का बुरा हाल हैं, सफाई, एवं पेयजल के रूपमें शासन से लाखों की राशि प्राप्त करने के बाद भी स्थिति बद से बदतर होने को हैं | नगर परिषद धामनोद के जवाबदारों की लापरवाहीयों के कारण धामनोद नगर में सफाई एवं पेयजल व्यवस्था दिन प्रतिदिन बिगडती जा रहीं हैं|
गत वर्ष की तरह मई -जून माह में पेयजल आवस्यकता के लिए नगर परिषद धामनोद द्वारा नगर के किसानों के चार ट्यूबवेल अधिग्रहण किये है
तथा नगर परिषद के अपने जलस्रोत भी प्रयाप्त मात्रा में है
इसके बावजूद नगर में पेयजल व्यवस्था पटरी पर नहीं है
वार्ड क्रमांक 04 निवासी गोपाल सिंह सिसोदिया ने बताया कि नगर में पेयजल हेतु नल से जल सप्लाई की जा रही हैं जिसमें प्रेशर कम होता है
जिस से लोग नल में विधुत मोटर लगाकर पानी खिंचते है जिस से अंतिम छोर एवं उंचाई वाले क्षेत्रों में नल का जल नहीं पहुंच रहा है|
एक ओर नागरिक पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं वहीं दूसरी ओर नगर परिषद के जवाबदारों की लापरवाही का आलम यह है की नगर परिषद के कर्मचारी शासकीय जलस्रोत पर विधुत पंप से अपने वाहन धोने में सैकड़ों गेलन पानी व्यर्थ बहा रहे हैं|नगर में सफाई व्यवस्था बैनर पोस्टर, दिवार पेंटिंग में देखने को मिल रहीं हैं लेकिन हकिकत में आम रास्तों पर कूड़ादान नगर परिषद की सफाई व्यवस्था की पोल खोल रहे हैं
गांधी चौक स्थित मुख्य मार्ग पर कूड़ादाननगर में जहाँ नागरिक पेयजल की समस्या झेल रहे हैं वहीं नगर परिषद के लापरवाह कर्मचारी शासकीय जलस्रोत पर अपने वाहन धोने के लिए सैकड़ों गैलन पानी बर्बाद कर रहे हैं