आपदा ड्यूटी में आँगनवाड़ी सहायिका की मृत्यु होने पर परिवार की महिला सदस्य को मिलेगी नौ‍करी

  
Last Updated:  जुलाई 24, 2020 " 05:13 अपराह्न"

 

भोपाल :24 जुलाई, 2020(स्पष्ट खबर)| राष्ट्रीय/राज्य स्तरीय आपदा प्रबंधन अधिनियमके अंतर्गत यदि आँगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका की ड्यूटी लगाई जाती है और इस दौरान उनकी मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार की महिला सदस्य को आँगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका के पद पर नियुक्ति दी जायेगी। महिला सदस्य निर्धारित अर्हताएँ पूर्ण करती है, तो ऐसी स्थिति में नियुक्तिकर्ता अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा उन्हें सीधे नियुक्त किया जायेगा। इस संबंध में महिला बाल विकास विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है।

 1,413 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *