मध्य प्रदेश कोरोना: 7844 में से 245 पॉजिटिव, 8 मरीजों की मौत

  
Last Updated:  जुलाई 2, 2020 " 01:46 अपराह्न"

भोपाल: मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस पिछले 24 घंटे में थोड़ा ज्यादा खतरनाक नजर आ रहा है। 7844 सैंपल में से 245 पॉजिटिव निकले। यह औसत 3.12% है और यह काफी चिंता की बात है। मध्यप्रदेश में यह औसत लंबे समय से 2% के आसपास चल रहा है। 

MADHYA PRADESH CORONA BULLETIN 02 JULY 2020 

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन दिनांक 02 जुलाई 2020 (शाम 6:00 बजे तक) के अनुसार पिछले 24 घंटे में 7844 सैंपल की जांच की गई जिसमें से 85 रिजेक्ट हो गए। 7599 नेगेटिव लेकिन 245 पॉजिटिव मिले। यह चिंता बढ़ाने वाला आंकड़ा है। श्री 24 घंटे में 8 मरीजों की मौत हुई। इसी के साथ मरने वालों की संख्या 589 हो गई है। महामारी से पीड़ित 160 लोग डिस्चार्ज किए गए। इसी के साथ महामारी पर विजय पाने वालों की संख्या 10815 हो गई। आज की तारीख में मध्य प्रदेश में 2702 लोग वहां बारिश से पीड़ित हैं। सरकारी रिपोर्ट में इसे एक्टिव केस कहते हैं। इस संख्या का बढ़ना सबसे चिंता का कारण है। 

MP COVID-19 LATEST REPORT की खास बातें 

इंदौर में पॉजिटिव और डिस्चार्ज के आंकड़े भले ही कितने भी ऊपर नीचे हो जाएं परंतु मरने वाले मरीजों की संख्या अक्सर चार ही रहती है। आज की रिपोर्ट में भी चार दर्ज है। भोपाल में तीन और मुरैना में एक के साथ पूरे मध्यप्रदेश में 8 लोगों की मौत हुई है। मुरैना का कोरोनावायरस दतिया पहुंच गया। पहली बार एक साथ 14 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जैसा कि विश्वास था मुरैना का कोरोनावायरस ग्वालियर आएगा। पिछले 24 घंटे में 25 पॉजिटिव पाए गए हैं। मुरैना में 57 पॉजिटिव के साथ एक्टिव मामलों की संख्या 352 हो गई है। मुरैना काफी गंभीर स्थिति में है। मुरैना की एक्टिव मामलों की संख्या भोपाल (461) के नजदीक पहुंच रही है। ग्वालियर में एक्टिव मामलों की संख्या 125 और भिंड में 109 हो गई है। 

 1,955 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *