यूपी में गो हत्या की तो खैर नहीं, योगी सरकार ने और सख्त की सजा
Last Updated: अगस्त 23, 2020 " 08:54 पूर्वाह्न"
उत्तर प्रदेश सरकार ने उप्र गो-वध निवारण (संशोधन) विधेयक 2020 के जरिए गो हत्या कानून को सख्त बना दिया है। शनिवार को यह विधेयक भी दोनों सदनों से पास हो गया। इसमें गो हत्या पर अब 10 साल की सजा का प्रावधान किया गया है।
एक नजर-
उत्तर प्रदेश सरकार ने उप्र गो-वध निवारण (संशोधन) विधेयक 2020 के जरिए गो हत्या कानून को सख्त बनाया
यूपी में अब गो हत्या करने पर 10 साल की सजा का प्रावधान किया गया, अपराधियों के फोटो सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किए जाएंगे
गोवंश को शारीरिक तौर पर नुकसान पहुंचाने पर एक साल से सात सात तक की सजा होगी
उत्तर प्रदेश/ लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने उप्र गो-वध निवारण (संशोधन) विधेयक 2020 के जरिए गो हत्या कानून को सख्त बना दिया है। शनिवार को यह विधेयक भी दोनों सदनों से पास हो गया। इसमें गो हत्या पर अब 10 साल की सजा का प्रावधान किया गया है। गोवंश को शारीरिक तौर पर नुकसान पहुंचाने पर एक साल से सात सात तक की सजा होगी।
अपराधियों के फोटो सार्वजनिक स्थानों पर चिपकाए जाएंगे इसके अलावा गायों की तस्करी से जुड़े अपराधियों के फोटो सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किए जाएंगे। गो तस्करी में शामिल वाहनों के चालक, ऑपरेटर और स्वामी भी तक तक इस अधिनियम के तहत आरोपित किए जाएंगे जब तक यह साबित नहीं हो जाता कि उनकी जानकारी के बिना वाहन का इस्तेमाल ऐसी घटनाओं में किया गया है। कब्जे में ली गई गायों के भरण-पोषण का एक साल का खर्च भी आरोपितों से वसूला जाएगा।
दावा अधिकरण के लिए नियम बनाए गए उप्र लोक और निजी संपत्ति क्षति वसूली विधेयक-2020 में संपत्ति के नुकसान का आकलन करने के लिए दावा अधिकरण का गठन करने और प्रतिकर तय करने के लिए नियम बनाए गए हैं। विधेयक में दावा अधिकरण का गठन करने, दावा याचिका, दावों की सुनवाई और प्रतिकर की धनराशि तय करने के नियम और अधिकरण द्वारा तय की गई क्षतियों की धनराशि की वसूली का प्रावधान किया गया है।
ये विधेयक भी हुए पास
उप्र मंत्री (वेतन, भत्ता और प्रकीर्ण, उपबंध) (संशोधन) विधेयक 2020
उप्र मूल्य संवधित कर (संशोधन) विधेयक 2020
कारागार (उप्र संशोधन) विधेयक 2020
उप्र माल और सेवाकर (द्वितीय संशोधन) विधेयक 2020
उप्र माल और सेवाकार (तृतीय संशोधन) विधेयक 2020
उप्र विशेष सुरक्षा बल विधेयक 2020
उप्र राजस्व संहिता (संशोधन) विधेयक 2020
उप्र सरकारी संपत्ति (प्रबंधन और निस्तारण) विधेयक 2020
उप्र औद्योगिक क्षेत्र विकास (संशोधन) विधेयक 2020
उप्र राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंध (संशोधन) विधेयक 2020
उप्र लोक स्वास्थ्य एवं महामारी रोग नियंत्रण विधेयक 2020
उप्र कृषि उत्पादन मंडी (द्वितीय संशोधन) विधेयक 2020
उप्र स्ववित्त पोषित स्वतंत्र विद्यालय (शुल्क विनियमन) (संशोधन) विधेयक 2020
उप्र राज्य विवि (द्वितीय संशोधन) विधेयक 2020
उप्र राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंध (द्वितीय संशोधन) विधेयक 2020
भवन और अन्य सर्निमाण कर्मकार (नियोजन तथा सेवा-शर्त विनियमन) (उप्र संशोधन) विधेयक 2020
उप्र औद्योगिक विवाद (संशोधन) विधेयक 2020
उप्र औद्योगिक विवाद (द्वितीय संशोधन) विधेयक 2020
कारखाना (उप्र संशोधन) विधेयक 2020
उप्र राज्य विधानमंडल (सदस्यों की उपलब्धियां और पेंशन) (संशोधन) विधेयक 2020
उप्र आकस्मिकता निधी (संशोधन) विधेयक 2020
उप्र गन्ना (पूर्ति तथा खरीद विनियमन) (संशोधन) विधेयक 2020
उप्र राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, प्रयागराज विधेयक 2020
उप्र निरसन विधेयक 2020
उप्र सूक्ष्य, लघु एवं मध्यम उद्यम (स्थापना एवं संचालन सरलीकरण) विधेयक 2020