कुएं में गिरने से बालिका की मृत्यु, परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर की तोड़ फोड़,

  
Last Updated:  फ़रवरी 10, 2020 " 10:33 पूर्वाह्न"

मुकेश चौधरी/सुनील परिहार
रतलाम/सैलाना, 10 जनवरी (स्पष्ट खबर)। कुएं में गिरने से बालिका की मृत्यु, ग्रामीणों ने सैलाना अस्पताल में किया हंगामा, परिजन बालिका को मोटरसाइकिल पर लेकर पहुंचे जिला अस्पताल।
सोमवार सुबह रतलाम जिले के जनपद सैलाना की ग्राम पंचायत भीलों की खेड़ी अंतर्गत आने वाले कस्बे बागरीयो की खेड़ी निवासी अंगूरी पिता बाबूलाल बागरी करीब 15 वर्ष पास के कुएं से पानी भरने के लिए गई थी जहां पांव फिसलने से कुएं में गिरी थी परिजनों व मोहल्ले वालोँ को इसकी सुचना मिलने पर इनहोने उक्त बालिका को कुएं से निकाल कर सैलाना अस्पताल लाया गया जहां साथ ही बताया जाता हैं की अस्पताल मुख्य डाक्टर ट्रेनिंग के लिए बाहर गये हुए हैं
तथा यहाँ उपस्थित अन्य स्वास्थ्य स्टाफ़ ने अपने व्दारा बालिका की मृत्यु होने की पुष्टि करी तो परिजन उक्त बालिका को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाने के लिए मोटरसाइकिल पर रवाना हुए थे।
इधर आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में डाक्टर नहीं होने का आरोप लगा कर सैलाना अस्पताल व परिसर में हंगामा किया व तोड़फोड़ तथा पथराव की भी सुचना मिली है
सैलाना पुलिस ने तुरंत एक्शन में आकर स्थिति को अपने नियंत्रण में लिया है।

 2,575 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *