रतलाम: उप निरीक्षक से निरीक्षक बने निर्भय सिंह भुरीया, स्वागत सम्मान समारोह में नागरिकों ने सेवाकार्य की सराहना की-

  
Last Updated:  मार्च 27, 2021 " 08:16 अपराह्न"

रतलाम/धामनोद| पुलिस चौकी धामनोद इंचार्ज के इंचार्ज के रुप में मैने यहाँ करीब 07 माह अपनी सेवाएं दी है लेकिन इन यह 07 माह मैरे सेवाकाल के ऐसे बीते जैसे में अपने घर परिवार के बीच में हूँ, मुझे नगर के नागरिकों, यहाँ के राजनीतिक व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्टॉफ का भर पूर सहयोग मिला | क्षेत्र से गुमशुदा 5 लडकियों मे से हमने 4 को ट्रेस किया है लेकिन बहोत तलाश करने पर भी एक लड़की को हम अभी तक ट्रेस नहीं कर पाए हैं उसके लिए हमें खेद है लेकिन पुलिस उसे भी बहोत जल्द ट्रेस कर लेगी,उच्च पद प्रभार पदौन्नति होने पर में धामनोद से जा रहा हूँ तो मुझे एसा लग रहा है जैसे में अपने परिवार से दूर जा रहा हूँ| पुलिस का कर्तव्य है कि वह अपने पास आने वाले हर आम व्यक्ति की बात भावना समजे और उसे संतुष्ट करें मैने इस के लिए अपनी और से प्रयास किया है लेकिन फिर भी किसी मौके पर जाने अनजाने में कोई चूक हुई होतो क्षमाप्रार्थी हूँ|
उक्त शब्द पुलिस चौकी धामनोद प्रभारी निर्भय सिंह भुरीया ने धामनोद में अपने सम्मान एवं विदाई समारोह में व्यस्त किये|

उप निरिक्षक से निरिक्षक बने निर्भय सिंह भुरीया

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में पदस्थ 734 उप निरीक्षकों को निरीक्षक कार्यवाहक की पदोन्नति के लिए सूची जारी की गई है |
जिसमें जिले के पुलिस थाना सैलाना अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी धामनोद के चौकी प्रभारी निर्भय सिंह भुरीया का पदोन्नति एवं नवीन पदस्थापन अजाक थाना रतलाम में होने पर धामनोद में कोरोना पोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए एक साधारण समारोह नागरिकों द्वारा किया गया जिसमें नागरिकों द्वारा पुष्प मालाओं से स्वागत कर श्री भुरीया का साफा बांध शाल श्रीफल से सम्मान किया गया|

धामनोद में श्री भुरीया का स्वागत सम्मान किया

इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता शांतिलाल परमार, पूर्व नप उपाध्यक्ष रेवा शंकर राव, पहलाद पाटीदार एवं पत्रकार मुकेश चौधरी द्वारा श्री भुरीया के सेवा काल पर प्रकाश डाला गया एवं सेवा काल की सराहना की|
कार्यक्रम में पूर्व नगर परिषद धामनोद पदाधिकारी ठा लोकेन्द्र सिंह सिसोदिया, मोहनलाल शर्मा, चमनलाल पाटीदार, पहलाद पाटीदार, पूर्व पार्षद देवीलाल गौरा, कांग्रेस नेता यशवंत पटेल,
राव समाज धामनोद अध्यक्ष संदीप राव, ओकारलाल निनामा , पत्रकार श्रीराम शर्मा, मनीष पाटीदार, नरेंद्र राव, गजेंद्र परमार, राधेश्याम भाभर, राधेश्याम पाटीदार, महेश पोरवाल, प्रकाश गौरा आदी ने उपस्थित होकर उप निरिक्षक से निरिक्षक बने निर्भय सिंह भुरीया का स्वागत किया, श्री भुरीया ने कार्यक्रम में आगामी त्योहार कोरोना पोटोकॉल आपसी भाईचारे, के साथ मनाने के लिए नगरवासियों को शुभकामनाएं दी कार्यक्रम का संचालन गोविन्द परिहार ने किया एवं आभार पुलिस चौकी स्टॉफ द्वारा व्यक्त किया गया|

 1,775 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *