कोरोना की रफ्तार हुई धीमी , 24 घंटे में मिले 5921 पॉजिटिव, रिकवरी रेट में हुआ सुधार –

  
Last Updated:  मई 17, 2021 " 03:55 अपराह्न"

भोपाल| प्रदेश के लिए अच्छी खबर है कि मध्यप्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले में कमी देखी जा रही है। बीते 24 घंटे में 5921 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। बता दे डेढ़ महीने में यह सबसे कम आंकड़ा रिकॉर्ड किया गया है। बता दें कि प्रदेश में रविवार को 77 मौतें रिकॉर्ड की गई है। जिसके बाद प्रदेश में कुल मौतों की संख्या बढ़कर 7069 पहुंच गई है।

दरअसल प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या घटकर 88,983 पहुंच गई है। एक तरफ जहां पॉजिटिविटी रेट में कमी देखी जा रही है। वहीं रिकवरी रेट में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पॉजिटिविटी रेट जहां घटकर 9% पर आ गया है। वहीं रिकवरी रेट 87.5% पहुंच गए हैं। वहीं सरकार ने दावा किया है कि कर्फ्यू की वजह से संक्रमण को ब्रेक करने में सफलता मिली है।

बता दें कि बीते 24 घंटे में 5921 नए मामले सामने आए हैं। जहां इंदौर में सबसे ज्यादा 1307 में पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वही भोपाल में 657 मरीजों की पुष्टि हुई है। जबलपुर में 481, ग्वालियर में 201 संक्रमित मरीज सामने आए हैं। वहीं रविवार को 77 मौतें रिकॉर्ड की गई है। जहां इंदौर भोपाल और ग्वालियर में आठ जबकि जबलपुर में 5 मरीज अपनी जिंदगी की जंग हार गए हैं। वहीं प्रदेश के 9 जिलों में पॉजिटिविटी रेट 5% से कम रिकॉर्ड किया गया। जिसमें छिंदवाड़ा, बड़वानी, गुना, झाबुआ, खंडवा, बुरहानपुर, अलीराजपुर, अशोकनगर शामिल है।

वही मध्य प्रदेश के 5 जिलों के गांव में सबसे ज्यादा कम एक्टिव के रिकॉर्ड किए गए हैं। जहां अशोकनगर के 334 ग्राम पंचायत में 74 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। वही भिंड में 487 ग्राम पंचायत में 62 मरीज सामने आए हैं। अलीराजपुर में यह आंकड़ा 43, बुरहानपुर में 42 और छिंदवाड़ा में 93 रिकॉर्ड किया गया है।

 562 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *