कृषि उपज मंडी आगर में सोमवार को 11201 क्विंटल की आवक, सोयाबीन का अधिकतम भाव 7811 रूपए प्रति क्विंटल रहा

  
Last Updated:  जून 7, 2021 " 10:45 अपराह्न"


आगर-मालवा | कृषि उपज मंडी आगर में सोमवार को 1259 किसानों द्वारा 11201 क्विंटल उपज विक्रय के लाई गई। कुल आवक सर्वाधिक आवक 4318 क्विंटल गेहू की रही । गेहूं मंडी में 1660 से लेकर अधिकतम 2004 रूपए प्रति क्विंटल के भाव बिका। मंडी परिसर में कोविड-19 की गाईडलाईन का पालन करते हुए कृषकों से उपज का क्रय की गई।
मंडी भाव
    गेहूं के अतिरिक्त मंडी में विशाल चना 1595 क्विंटल, भाव 4000 से 5161, डालर चना 592  क्विंटल भाव 6000 से 8590,  धनिया 270 क्विंटल भाव 5000 से 6602, मसूर 1258 क्विंटल 5000 से 6171, रायड़ा 217 क्विंटल भाव 5000 से 6425, सोयाबीन 2893 क्विंटल भाव 5000 से 7811, असालिया 8 क्विंटल भाव 5590  मेथी 48 क्विंटल भाव 4500 से5665, मुंग 2 क्विंटल भाव 8090 रहे।
     मंडी सचिव आगर ने कोविड-19 के दृष्टिगत कृषकों से आग्रह किया है कि मंडी प्रांगण में उपज विक्रय के दौरान शारीरिक दूरी का पालन एवं मास्क का उपयोग अनिवार्यतः करें। बच्चे, बुजुर्ग एवं अस्वस्थ्य व्यक्तियों को मंडी प्रांगण में आना वर्जित है। अतः वे मंडी प्रांगण में अपनी उपज लेकर न आएं।

 542 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *