बुरहानपुर में पौने दो सौ करोड़ रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन

Last Updated:  जुलाई 17, 2021 " 07:00 अपराह्न"

पूर्व सांसद स्व. श्री नंदकुमार सिंह चौहान के सपनों को साकार करेगी प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान

भोपाल| मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लगभग पौने दो सौ करोड़ रूपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। इनमें 106 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और 67 करोड़ रूपये की लागत के विकास कार्यों का भूमि-पूजन शामिल है।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जला कर किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कन्या-पूजन भी किया।

25 सितम्बर तक हर घर में नल से पानी पहुँचाना सुनिश्चित करें

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत नागरिकों को उनके घर तक पाईप लाईन और नल के माध्यम से पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना है। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि बुरहानपुर में आगामी 25 सितम्बर तक हर घर में नल से शुद्ध पानी पहुँचाना सुनिश्चित करें।

हितग्राहियों से की चर्चा, पुस्तिकाओं का किया विमोचन

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बुरहानपुर जिला प्रशासन द्वारा कोविड-19 की रोकथाम के लिए किये गये कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सीमा पर स्थित होने के बावजूद इस जिले में कोरोना को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया गया है। पिछले 33 दिनों से बुरहानपुर जिले में एक भी कोरोना का पॉजिटिव केस नहीं आया है। इसके बावजूद भी कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग की आदत को छोड़ना नहीं है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोविड संक्रमण की रोकथाम के संबंध में बुरहानपुर मॉडल की देश भर में प्रशंसा हो रही है।

बुरहानपुर जिला प्रशासन के कार्यों की सराहना की

केले की गुणवत्ता सुधार कर इसका निर्यात बढ़ाएंगे

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बुरहानपुर सबसे मीठे केले के लिए देश-विदेश में जाना जाता है। केले की गुणवत्ता में और सुधार कर इसका निर्यात बढ़ाया जायेगा।

प्रभारी मंत्री श्री प्रेम सिंह पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में बुरहानपुर जिला तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि बुरहानपुर के विकास को और गति दी जायेगी। विधायक श्री ठा.सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि जिले का भू-जल स्तर प्रदेश में सबसे कम है। अतः यहाँ सिंचाई एवं पेयजल के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के लिए इंदिरा सागर का पानी खण्डवा जिले से नहर के माध्यम से लाने की आवश्यकता है। उन्होंने इसके लिए सिंचाई योजना स्वीकृत करने का अनुरोध किया। नेपानगर विधायक श्रीमती कास्डेकर ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को नेपानगर में हुए विकास कार्यों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने गत 15 वर्षों में बुरहानपुर जिले में कराये गये विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान का आभार माना। उन्होंने ताप्ती मेगा रिचार्ज परियोजना को स्वीकृत कराने का अनुरोध किया।

अटल स्मृति स्मारक का लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने “मास्क अप बुरहानपुर” अभियान का शुभारंभ भी किया। उन्होंने बुरहानपुर जिले की पहचान ‘‘केले की फसल‘‘ के प्रतीक चिन्ह को मास्क लगाकर नागरिकों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित भी किया।

“मास्क अप बुरहानपुर” अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने “मास्क अप बुरहानपुर” अभियान का शुभारंभ भी किया। उन्होंने बुरहानपुर जिले की पहचान ‘‘केले की फसल‘‘ के प्रतीक चिन्ह को मास्क लगाकर नागरिकों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित भी किया।

 428 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *