रतलाम: जिले में अवैध निर्माण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

  
Last Updated:  अक्टूबर 10, 2021 " 07:57 अपराह्न"

रविवार को ढोढर में प्रशासन द्वारा अवैध 106 दुकानें तोड़ी गई

रतलाम। कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम के निर्देशन में अवैध रूप से भवनों के निर्माण के विरुद्ध जिले में बड़े पैमाने पर कार्रवाई की जा रही है। रविवार को जिले की जावरा तहसील के ढोढर में एक बड़ी कार्यवाई करते हुए लगभग 17 हजार वर्गफीट में निर्मित अवैध निर्माण तोड़े गए।

एसडीएम जावरा हिमांशु प्रजापति ने बताया कि प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई में ढोढर के जनता कांप्लेक्स को तोड़ा गया। कांप्लेक्स में 106 दुकानें थी। बताया गया कि ग्राम पंचायत की अनुमति के बगैर दुकाने निर्मित की गई, कांप्लेक्स बनाया गया। निर्माण विवादास्पद था। निर्माणकर्ताओं के विरुद्ध आपराधिक शिकायतें थी। पुलिस के प्रतिवेदन पर संयुक्त रुप से पुलिस, नगरीय प्रशासन तथा राजस्व विभागों द्वारा कार्यवाही की गई।

कार्रवाई में एसडीएम श्री हिमांशु प्रजापति के अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील पाटीदार, एसडीओ पुलिस श्री रविंद्र बिलवाल, तहसीलदार श्री आनंद जायसवाल, नायब तहसीलदार श्री राजेंद्र श्रीमाल आदि शामिल थे। कार्रवाई के दौरान चार जेसीबी मशीनें लगाई गई, तीन पोकलेन मशीनों का इस्तेमाल हुआ। कार्रवाई में राजस्व, पुलिस, नगरीय प्रशासन तथा ग्राम पंचायत सहित विभिन्न विभागों के लगभग 250 अधिकारी कर्मचारी इत्यादि शामिल हुए। कार्रवाई दिन भर चलती रही।

 463 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *