Ratlam:आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष में 192 करोड़ रुपए से अधिक राजस्व अर्जित किया

  
Last Updated:  जनवरी 23, 2024 " 06:34 अपराह्न"

आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष में 192 करोड़ रुपए से अधिक राजस्व अर्जित किया

रतलाम। कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार के निर्देशन में जिले के आबकारी विभाग द्वारा जारी वित्तीय वर्ष में 192 करोड़ 67 लाख 86 हजार रुपए राजस्व अर्जित किया गया है। आबकारी  केन्द्रों की निर्धारित लाइसेंस फीस ड्यूटी संपूर्ण वसुल की जा रही है।

सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती नीरजा श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रह, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए विभाग द्वारा विशेष अभियान संचालित किया गया। अभियान के तहत विगत 1 अप्रैल से 31 दिसंबर तक की अवधि में 2410 न्यायालयीन प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। इस दौरान 1983 बल्क लीटर देसी मदिरा, 581.78 लीटर विदेशी मदिरा, 5385 बल्क लीटर हाथ भट्टी कच्ची मदिरा तथा 77148 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया गया है। जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध विभाग का अभियान सतत जारी है। यह भी बताया गया है कि वित्तीय वर्ष में 12 राज्य सात वाहनों की नीलामी की जाकर विभाग ने 243172 रुपए का राजस्व प्राप्त किया।

 629 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *