तलवारबाज भवानी ने मांगी माफी तो पीएम मोदी ने लिखा- भारत को आप पर गर्व है

  
Last Updated:  जुलाई 26, 2021 " 11:51 अपराह्न"

टोक्यो| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो ओलिंपिक में दूसरे दौर से बाहर होने के बावजूद इतिहास रचने वाली भारतीय तलवारबाज सीए भवानी देवी की हौसलाअफजाई करते हुए कहा कि देश को उनके योगदान पर गर्व है।

प्रधानमंत्री मोदी ने भवानी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा, ‘आपने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और यही मायने रखता है। हार और जीत जीवन का अंग है। भारत को आपके योगदान पर गर्व है। आप हमारे नागरिकों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।’

इससे पहले भवानी ने ट्वीट किया था, ‘मैने अपनी ओर से पूरा प्रयास किया लेकिन दूसरा मुकाबला जीत नहीं सकी । मैं माफी मांगती हूं । अगले ओलंपिक में आपकी प्रार्थनाओं के साथ और बेहतर प्रदर्शन करूंगी।’

तलवारबाजी यानी ‘फेंसिंग’ 1896 से ओलिंपिक का हिस्‍सा है, मगर कोई भारतीय इस खेल में कभी क्‍वालिफाई नहीं कर पाया था। भवानी देवी ने अपनी तलवार से उस चुनौती को चीरकर रख दिया।


ओलिंपिक के इतिहास में तलवारबाजी में क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला भवानी को महिलाओं की व्यक्तिगत साबरे के दूसरे मैच में रियो ओलिंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली ब्रूनेट से 7-15 से हार का सामना करना पड़ा, उन्होंने इससे पहले ट्यूनीशिया की नादिया बेन अजीजी को 15-3 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया था।

 563 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *