अद्भुत, अलौकिक, अद्वितीय बलदाऊ का मंदिर, यहा सब कुछ अनोखा है

  
Last Updated:  अगस्त 29, 2021 " 05:02 अपराह्न"

ad

अद्भुत, अलौकिक, अद्वितीय बलदाऊ का मंदिर, यहा सब कुछ अनोखा है

पन्ना | मंदिर जैसे दिखाई देने वाले भवन के अंदर अन्य संप्रदायों के आस्था केंद्र तो आपने बहुत देखे होंगे परंतु क्या आपने लंदन के सुप्रसिद्ध सेंट पॉल चर्च जैसे दिखाई देने वाले भवन के भगवान श्री कृष्ण के बड़े भैया अंदर बलदाऊ का मंदिर देखा है। यदि उत्तर भारत के पहाड़ी प्रदेशों अथवा दक्षिण भारत के समुद्र किनारे वाले शहरों में होता तो वर्ल्ड फेमस हो गया होता परंतु मध्य प्रदेश में है। अद्भुत, अलौकिक, अद्वितीय होने के बावजूद भारत के धार्मिक पर्यटक केंद्रों की सूची में दिखाई नहीं देता।

बताया जाता है कि इस मंदिर को राजा रूद्र प्रताप ने बनवाया था। मंदिर के बाहर की बनावट लंदन के सेंट पॉल चर्च जैसी है। इसकी स्थापत्य कला एवं वास्तु शैली पूर्व एवं पश्चिम की कलाओं का संगम कहीं जाती है। राजा रूद्र प्रताप ने अपने राज्य के किसानों की रक्षा के लिए और उनके सम्मान में इस मंदिर का निर्माण कराया था।

बलदेव जी मंदिर की खास बात

इस मंदिर को बलदेव जी का मंदिर के नाम से सूचीबद्ध किया गया है। मंदिर की खास बात यह कि यहां ज्यादातार चीजों की संख्या 16 है। ऊंची जगत पर बनाए गए मंदिर में 16 सीढिय़ां, 16 स्तंभ, 16 झरोखे, 16 गुंबद और 16 मंडप हैं। गर्भग्रह में बलदाऊ की शालिग्रामी प्रतिमा स्थापित है, जिसमें वे हल लिए हुए हैं। यह अनूठा मंदिर राज्य की पुरातात्विक धरोहर में शामिल है।

बलदाऊ मंदिर

भगवान बलराम के दर्शन हेतु मध्यप्रदेश के पन्ना में स्थित बलदेव जी के मंदिर आने के लिए झांसी एयरपोर्ट का उपयोग सबसे ज्यादा किया जाता है। यहां से सड़क मार्ग द्वारा गूगल मैप की मदद से सीधे मंदिर तक पहुंच सकते हैं। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो से भी सड़क मार्ग द्वारा पन्ना पहुंचा जा सकता है।

 536 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *