राम मंदिर के गर्भगृह में हुई रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चढ़ाए आस्था के फूल

  
Last Updated:  जनवरी 22, 2024 " 06:56 अपराह्न"

राम मंदिर के गर्भगृह में हुई रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चढ़ाए आस्था के फूल

Ramlala Pran Pratishtha: उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या में नवनिर्मित भव्य राम मंदिर के उद्घाटन और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुभ मूहुर्त में संपन्न हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में आज शुभ मूहुर्त के हिसाब से मंदिर के गर्भगृह में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई, पंडित लक्ष्मीकांत मथुरानाथ दीक्षित और गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने प्राण प्रतिष्ठा की वैदिक प्रक्रिया संपन्न कराई और रामलला बरसों बाद अपने मूल स्थान पर स्थापित हुए।

https://x.com/AHindinews/status/1749332884694217163?t=QUg60EamJIY1DKckhtcW4w&s=08

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर देशभर के गणमान्य अतिथि भी मंदिर परिसर में मौजूद रहे, प्राण प्रतिष्ठा के दौरान मंदिर के गर्भगृह में सिर्फ पांच लोग ही मौजूद थे, इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत शामिल थे। पीएम मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा से पहले ग्यारह दिन का यम तप किया था, पीएम मोदी हाथों में पूजा की सामग्री लेकर मंदिर के गर्भगृह तक पहुंचे थे, इसके बाद पीएम ने पूजन में हिस्सा लिया और आराध्य श्रीराम को कमल के फूल चढ़ाए, शुभ मूहुर्त में प्रतिष्ठा संपन्न होने करीब आधे घंटे तक पीएम रामलला के गर्बगृह में रहे और पूजन अर्चन किया।

https://x.com/AHindinews/status/1749330057024438295?t=BZdXx6zNdgr-OYTYwBxM8g&s=08

पीएम पैदल चलकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे-
सुनहरी रंग का कुर्ता, क्रीम रंग की धोती और उत्तरीय पहने प्रधानमंत्री मोदी नवनिर्मित राम मंदिर के मुख्य द्वार से अंदर तक पैदल चलकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे और गर्भगृह में प्रवेश किया, प्रधानमंत्री इस दौरान अपने हाथ में लाल रंग के कपड़े में लिपटा हुआ चांदी का छत्र भी लेकर आए।

https://x.com/AHindinews/status/1749354694668087752?t=sraLHqupcn_inaJ–b-daA&s=08

गर्भगृह में मोदी ने पंडितों के मंत्रोच्चारण के बीच अनुष्ठान शुरू किया. उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के लिए ‘संकल्प’ लिया, अनुष्ठान में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत भी शामिल हुए।

https://x.com/AHindinews/status/1749353225151766530?t=jIyjSUM5BLEzZ9FJr9C3Dg&s=08

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि मध्यान्ह में साढ़े बारह बजे (12-29) बजे रामलला के नवीन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की गयी।

रामलला की गर्भगृह में हुई स्थापना
राम मंदिर के गर्भगृह में भगवान रामलला के श्यामल रंग की 51 इंच की प्रतिमा को विराजित किया गया है, जो भगवान राम के पांच वर्षीय बाल स्वरूप की है, इसका वजन 200 किलोग्राम है। पीएम मोदी ने पूरे विधि विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा के सभी अनुष्ठान किए, जिसके बाद रामलला गर्भगृह में स्थापित हो गए हैं। 23 जनवरी से श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए आज सकेंगे, मंगलवार से अयोध्या में बड़ी संख्या में रामभक्त अयोध्या पहुंचेंगे।

प्राण प्रतिष्ठा से साथ उपवास पूरा

प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंच को संबोधित करते हुए महंत गोविन्द देव गिरि ने कहा कि पीएम मोदी को 3 दिन के उपवास के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने 11 दिन का उपवास रखा।

11 दिनों के विशेष अनुष्ठान पर थे पीएम मोदी

आपको बता दें कि राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पीएम मोदी यम नियमों का पालन कर रहे थे। जिसके तहत वो 11 दिनों के विशेष अनुष्ठान पर थे। अपने विशेष अनुष्ठान के तहत पीएम मोदी यम-नियम का कठोरता से पालन कर रहे थे। पीएम प्राण प्रतिष्ठा के यजमान के अति आवश्यक नियमों का विशेष ध्यान रख रहे थे।

फर्श पर सोते थे, आहार सिर्फ नारियल पानी

12 जनवरी से शुरू हुए उनके यम-नियम अनुष्ठान अब पूरा हो चुका है। ऐसे में इन 11 दिनों तक पीएम मोदी ने अन्न नहीं खाया। यह नियम कठोर तपस्या के समान होते हैं, जिसके तहत पीएम मोदी उपवास पर थे और वो सिर्फ दिन में 2 बार नारियल पानी ही पीते थे। साथ ही जमीन पर फर्श पर सोते थे।

देश के बड़े मंदिरों में की पूजा

पीएम मोदी ने अपने अनुष्ठान के दौरान देश के कई बड़े और राम से जुड़े विशेष मंदिरों का दौरा भी किया और आज राम मंदिर के विग्रह में पूरे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 726 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *