मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में प्रदेश को 35 पुरस्कार मिलने पर दी बधाई

  
Last Updated:  नवम्बर 20, 2021 " 06:26 अपराह्न"

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुझे यह बताते हुए गर्व और प्रसन्नता है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सपने और संकल्प को मध्यप्रदेश ने साकार किया है। इस साल मध्यप्रदेश को स्वच्छा सर्वेक्षण 2021 अवार्ड में कुल 35 पुरस्कार मिले हैं। पिछले साथ प्रदेश को 27 पुरस्कार प्राप्त हुए थे। आज नई दिल्ली में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में 21 पुरस्कार प्रदेश को प्राप्त हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इंदौर निवासियों को प्रणाम करते हुए उन्हें बधाई दी। उल्लेखनीय है कि इंदौर लगातार पांचवीं बार स्वच्छता में देश में प्रथम स्थान पर है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज में भी इंदौर प्रथम स्थान पर है। भोपाल और देवास को भी पुरस्कार प्राप्त हुआ है। स्वच्छ सर्वेक्षण में इंदौर के अलावा भोपाल, उज्जैन, पचमढ़ी कैम्प, होशंगाबाद, देवास और बड़वाह ने भी पुरस्कार प्राप्त किया है। गारबेज फ्री सिटी में इंदौर के अलावा उज्जैन, ग्वालियर, देवास, सिंगरौली, मूंदी, बुरहानपुर, राजगढ़, धार और राजधानी भोपाल को पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इन सभी शहरों के वासियों,जनप्रतिनिधियों, स्थानीय प्रशासन, को बधाई दी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि आदरणीय राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी के आशीर्वचन और मार्गदर्शन मध्य प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में स्वच्छता के प्रयासों को अभूतपूर्व गति प्रदान करेंगे। राष्ट्रपति महोदय का मैं प्रदेश के समस्त नागरिकों की तरफ से आभार, अभिनंदन व्यक्त करता हूं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश की इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व व मार्गदर्शन का आभार मानते हुए कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश में स्वच्छता सिर्फ अभियान या कार्यक्रम ही नहीं, बल्कि जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। प्रदेश को 35 पुरस्कार प्राप्त होने पर मैं प्रधानमंत्री जी का मध्यप्रदेश की 8.50 करोड़ जनता की तरफ से आभार प्रकट करता हूं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि मेरा मन आनंद से भरा है, ये इंदौर है जो निरंतर स्वच्छता के विभिन्न मानकों पर नंबर वन आ रहा है। ये इंदौर की जनता की इच्छाशक्ति का परिणाम है, जो अपने शहर को अपने घरों की तरह स्वच्छ रखने का संकल्प लिए हुए है।

 485 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *