स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर नगर परिषद पिपलिया मंडी को मुख्यमंत्री ने 25 लाख रुपए से पुरस्कृत किया

  
Last Updated:  दिसम्बर 25, 2021 " 10:54 अपराह्न"

जिले की एकमात्र नगर परिषद जो स्वच्छता में नंबर वन

भोपाल/मंदसौर। स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर नगर परिषद पिपलिया मंडी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 25 लाख पुरस्कार राशि से नवाजा है। कलेक्टर गौतम सिंह ने नगर परिषद पिपलिया मंडी को शुभकामनाएं प्रदान की है। आपको बता दें कि स्वच्छता के क्षेत्र में जिले में बेहतर काम करने वाली एकमात्र नगर परिषद है, जो स्वच्छता के क्षेत्र में नंबर एक पर है।

मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 हेतु प्रदेश में स्वच्छता प्रेरणा कार्यशाला का आयोजन इंदौर में आज किया गया। उक्त कार्यशाला में स्वच्छता अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली नगरीय निकायो को सम्मिलित किया गया, जिसमें मंदसौर जिले की एक मात्र नगर परिषद पिपलियामंडी का भी चयन किया जाकर पिपलियामंडी के मुख्य नगरपालिका अधिकारी गरिमा पाटीदार एवं स्वच्छता सर्वेक्षण में संलग्न तीन अन्य कर्मचारी दिनेश चौहान, आदिल खान, एवं अजय राठौड़ को इंदौर कार्यशाला में शासन द्वारा आमंत्रित किया गया।
मंदसौर जिले के कलेक्टर गौतम सिंह के मार्गदर्शन में नगर परिषद पिपलियामंडी द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने से इंदौर मैं स्वच्छता प्रेरणा कार्यशाला में मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं उनकी स्वच्छता टीम को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित करते हुए राशि 25 लाख की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

 449 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *