Ratlam:जिले में पर्याप्‍त मात्रा में उर्वरक उपलब्‍ध, कालाबाजारी अथवा वितरण में अनियमितता पर कठोर कार्यवाही की जावेगी,

  
Last Updated:  नवम्बर 8, 2023 " 06:11 अपराह्न"

रतलाम। उप संचालक कृषि श्रीमती नीलम सिंह चौहान द्वारा बताया गया कि इस वर्ष रतलाम जिलें में रबी 2023-24 का कुल रकबा 294750 हैक्‍टेयर बोनी का लक्ष्‍य रखा गया है। जिसमें मुख्‍य रूप से गेहूं, चना, सरसों आदि फसलें की बुवाई की जा रही है जिसमें लगभग 170000 हैक्‍टेयर में बोनी हो चुकी है।

जिले में रबी सीजन में यूरिया का लक्ष्‍य 52000 मी.टन के विरूद्ध 19885 मी.टन का वितरण किया जा चुका है। वर्तमान में रतलाम जिले में यूरिया 3044 मीट्रिक टन, डीएपी 3077 मीट्रिक टन, कॉम्‍पलेक्‍स 8850 मीट्रिक टन, पोटाश 4375 मीट्रिक टन, एवं एसएसपी 8887 मीट्रिक टन सहकारी एवं निजी क्षैत्र में उपलब्‍ध है। उपसंचालक कृषि जिला रतलाम ने बताया कि, जिले में यूरिया की आपूर्ति लगातार की जा रही है। यूरिया व अन्‍य उर्वरकों का पर्याप्‍त मात्रा में भण्‍डारण साख समितियों एवं डबललॉक केन्‍द्रो पर किया गया है।

उर्वरकों का सुचारू रूप से वितरण हो सके इस हेतु जिला स्‍तरीय टीम एवं विकासखण्‍ड स्‍तरीय टीम का गठन किया गया है। जो कि लगातार समय समय पर निगरानी कर रहे है तथा उर्वरकों के नमूने भी टेस्टिगं हेतु प्रयोगशालाओं को भेजे जा रहे हैं सांथ ही निजी क्षैत्र में कालाबाजारी अथवा उर्वरक वितरण में यदि अनियमितता बरती जायेगी तो उसके विरूद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत कठोर कार्यवाही की जावेगी।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com

 461 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *