MP के ऑलराउंडर क्रिकेटर जितेंद्र वाघ का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम में हुआ चयन

  
Last Updated:  दिसम्बर 19, 2023 " 10:12 अपराह्न"

बड़वानी। भारतीय दिव्यांग क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड द्वारा मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के ग्राम मोर्तलाई तहसील पानसेमल निवासी दिव्यांग श्रेणी के ऑलराउंडर क्रिकेटर जितेंद्र वाघ का आगरा में खेले जाने वाली भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम एवं नेपाल क्रिकेट टीम के बीच आयोजित होने वाले टी20 t20 मैच के लिए चयन हुआ है। बोर्ड ने इस आशय का पत्र जारी कर जितेंद्र वाघ को सूचित किया है।उक्त मैच 25,26,27 को आगरा में आयोजित होंगे। उक्त दिवसों में मैच प्रारंभ होने के पहले भारतीय दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल टीम के मुख्य प्रशिक्षक अब्बास अली के मार्गदर्शन में दिनांक 22 दिसंबर से नेट अभ्यास प्रैक्टिस करवाई जाएगी। भारतीय दिव्यांग क्रिकेट बोर्ड के चयन कर्ता ओ ने उम्मीद जताई है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जितेंद्र वाघ ऑलराउंडर की भूमिका में टीम के लिए उपयोगी सिद्ध होंगे। इनकी इस उपलब्धि पर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र आशाग्राम ट्रस्ट बड़वानी ने शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की कामना की है।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 662 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *