Ratlam:जिले में बसों की विशेष चेकिंग के लिए अभियान

  
Last Updated:  दिसम्बर 28, 2023 " 06:56 अपराह्न"

Ratlam:जिले में बसों की विशेष चेकिंग के लिए अभियान

कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार ने दिए निर्देश

रतलाम। रतलाम जिले में कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार के निर्देश अनुसार बसो की चेकिंग के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर द्वारा जिला परिवहन विभाग तथा पुलिस विभाग को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक बस को चेक किया जाए। गंभीरता के साथ नियम विरुद्ध चलने वाली बसों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि बस चेकिंग के दौरान उसकी फिटनेस विशेष रूप से देखी जाए। बीमा तथा पंजीयन की भी जांच की जाए। चेकिंग के दौरान अन्य बिंदुओं जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, ओवरलोडिंग, अनुमति प्राप्त मार्गों पर ही संचालन इत्यादि जांच भी विशेष रूप से की जाएगी।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 706 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *