Ratlam:लगातार भारी वर्षा के दौरान जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में सक्रियता के साथ कार्य किया

  
Last Updated:  जुलाई 26, 2024 " 11:18 पूर्वाह्न"

रतलाम। बीते गुरुवार को रतलाम शहर में लगातार भारी वर्षा के दौरान जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में सक्रियता के साथ कार्य किया गया। जल भराव वाले क्षेत्र संत रविदास चौक, ईश्वर नगर, पीएनटी कॉलोनी, जवाहर नगर, लालजी का बा, भोई मोहल्ला, अनुसूचित जाति बस्ती, सेरानीपुरा आदि में तत्काल कार्रवाई की जाकर वर्षा कम हो जाने के पश्चात 1 घंटे में मशीनरी और मेन पावर लगाकर पानी की निकासी नगर निगम के अमले द्वारा की जाकर स्थिति नियंत्रित कर दी गई।

शहर में आठ आश्रय स्थल बनाकर प्रभावित व्यक्तियों के आश्रय की व्यवस्था भी की गई थी। यद्यपि पानी कम हो जाने के कारण उक्तस्थलों पर किसी व्यक्ति को रुकने की आवश्यकता नहीं पड़ी।

नगर निगम द्वारा शहर के लालजी का बा, भोई मोहल्ला, हरिजन बस्ती, सेरानीपुरा में 500 पैकेट भोजन का वितरण भी रात्रि में ही किया जाकर लोगों को राहत दी गई। भारी वर्षा के पश्चात रतलाम शहर में स्थिति नियंत्रित है, जनजीवन सामान्य है, आगामी दिनों में भी भारी वर्षा की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन की कार्य योजना तैयार है।

 518 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *