मध्यप्रदेश में बीजेपी की लगातार 4 सीटों पर जीत-

  
Last Updated:  नवम्बर 10, 2020 " 04:11 अपराह्न"

भोपाल|मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित किए जा रहे है। हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार सांची विधानसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी डॉ प्रभु राम चौधरी ने कांग्रेस प्रत्याशी मदन लाल चौधरी को मात देकर सीट अपने नाम दर्ज कर ली है, वहीं धार की बदनावर सीट पर राज्यवर्धन सिंह द्ततीगांव ने जीत हासिल की है।

बीजेपी ने अब तक 4 सीटों पर अपनी जीत का परचम लहराया है। इसे पहले बीजेपी के प्रत्याशी नारायण पटेल ने खंडवा की मांधाता सीट को अपने नाम किया और उसके थोड़ी ही देर बाद  मंदसौर की सुवासरा सीट पर  हरदीप सिंह डंग ने कांग्रेस प्रत्याशी राकेश पाटीदार को मात दी।

विज्ञापन

बता दें कि 2008 में सांची सीट से उस वक्त कांग्रेस पार्टी में रहे डॉ प्रभुराम चौधरी विधायक थे, जिसके बाद 2013 में भारतीय जनता पार्टी के गौरी शंकर शेजवार ने उन्हें मात देकर सांची सीट अपने नाम की थी। वहीं 2018 के विधानसभा चुनाव में दोबार डॉ प्रभुराम चौधरी ने कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर सांची विधानसभा पर अपनी जीत का परचम लहराया था।

 1,370 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *