तीरथ सिंह रावत होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री

  
Last Updated:  मार्च 10, 2021 " 11:56 पूर्वाह्न"

बीजेपी सांसद तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे. त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को मुख्यमंत्री से इस्तीफ़ा दे दिया था. इसके बाद से बीजेपी में कई नामों को लेकर अटकलें थीं. बुधवार को बीजेपी नेतृत्व ने तीरथ सिंह रावत के नाम पर मुहर लगा दी.

56 साल के रावत उत्तराखंड बीजेपी के प्रमुख भी रह चुके हैं. तीरथ सिंह रावत पौड़ी गढ़वाल से लोकसभा सांसद हैं.

उत्तराखंड जब बना था तब तीरथ सिंह रावत प्रदेश के पहले शिक्षा मंत्री थे. उसके बाद 2007 में उन्हें उत्तराखंड का राज्य महासचिव बनाया गया था. 2012 में विधायक चुने गए. 2013 में उन्हें उत्तराखंड बीजेपी की कमान सौंप गई ..

 1,171 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *