Ratlam:विधायक डोडियार गिरफ्तार, ज्ञापन सौंपा, विधायक समर्थक पैदल पहुंच रहे धरना स्थल पर.

  
Last Updated:  दिसम्बर 11, 2024 " 04:26 अपराह्न"

रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले से बड़ी खबर है, अभी रतलाम जिले के सैलाना विधानसभा विधायक कमलेश्वर डोडियार (kamleshvar-dodiyar) को आंदोलन के पूर्व ही पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में ले लिया है, बता दे कि जिला अस्पताल में डॉक्टर और सैलाना विधायक के बीच विवाद हो गया था, जिसके बाद कमलेश्वर डोडियार ने विरोध में अपने समर्थकों एवं संगठन के साथ रतलाम में महाआंदोलन करने की चेतावनी दी थी। लेकिन इस आंदोलन की शुरुआत के पूर्व ही पुलिस ने सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार और उनके साथियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने विधायक के साथ में आंदोलन को लेकर भाग लेने वाली भीड़ को रास्ते में ही रोक दिया है।

बता दें कि सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने 11 दिसंबर को महाआंदोलन श करने की चेतावनी दी थी। इसमें राजस्थान, गुजरात एवं अन्य राज्यों से विधायक डोडियार के समर्थन में आदिवासी नेताओं और समर्थकों के आने का दावा किया गया था। प्रातः 11 बजे से विधायक के समर्थन में डॉ. अम्बेडकर के चित्र लेकर बंजली क्षेत्र में एकत्रित होने लगे थे।
रतलाम जिला प्रशासन ने जब विधायक डोडियार को प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी। तब सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार का कहना था कि ना आचार संहिता लगी है और ना ही कुछ और। रविवार की सुबह 11 बजे सभी बंजली क्षेत्र में विधायक के समर्थक एकत्रित हुए थे।

ज्ञापन सौपा-
विधायक समर्थकों एवं आदिवासी संगठनों के नेताओं द्वारा काफी समय तक नारेबाजी की। तत्पश्चात तकरीबन 12:30 पर एडीएम शालिनी श्रीवास्तव, एएसपी राकेश खाखा आंदोलनकारी के पास पहुंचे, उनसे चर्चा की। उनका कहना था कि आर्टिकल 19 में हमें धरना प्रदर्शन करने की अनुमति है। हम कोई व्यवधान नहीं डाल रहे हैं।  हमारे पास कोई हथियार नहीं है। इसके पश्चात मईड़ा ने ज्ञापन का वाचन किया गया और एडीएम को ज्ञापन सौपा।

सैलाना एवं आस-पास क्षेत्र से पैदल पहुंच रहे धरना स्थल पर-

करीब एक बजे के बाद फिर धीरे-धीरे आदिवासी विधायक डोडियार के समर्थन में आते रहे और फिर धरना स्थल पर संख्या बढ़ती रही। दोपहर तक तकरीबन 200 से अधिक आदिवासी मौके पर नजर आए। वहीं सैलाना की और से आंदोलन में भाग लेने वाहनों से आ रहे विधायक समर्थकों के वाहन पुलिस प्रशासन ने रोक लिया तब सैकड़ों की संख्या में लोग पैदल रतलाम की और रवाना हो गए, दोपहर 2 बजे पुलिस ने फिर से बेरी कैट्स  लगा दिए गए और आमजन का आवागमन रोक दिया गया। इधर आदिवासियों के मोबाइल लगते रहे।  गाड़ियां वहीं छोड़कर पैदल आ जाओ। आदिवासी खेत खेत होते हुए पैदल धरना स्थल की ओर आते रहे। उक्त सड़क मार्ग पर आवागमन करने वाले सैकड़ों आमलोगों को भी रास्ता रोकने पर परेशान होना पड़ा।
वहीं रतलाम सैलाना रोड़ पर आदिवासियों की भीड़ उमड़ रही है।

विधायक डोडियार और डॉक्टर के बीच यह हुआ था विवाद-
6 दिसंबर 2024 को रात 10 बजे सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार और डॉ. सीपीएस राठौर में विवाद हो गया था। विधायक का कहना था कि मैं अपना इलाज करवाने और अपने क्षेत्र के मरीजों को देखने आया था। इमरजेंसी ड्यूटी में बिना यूनिफार्म में एक व्यक्ति बैठा था। उससे मैंने पूछा डॉक्टर कौन है तो वह गालियां देने लगा। उसे मेरे गनमैन ने बताया कि ये विधायक हैं उसके बावजूद उसने गालियां दीं। विधायक की रिपोर्ट पर डॉक्टर के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट में केस दर्ज किया गया। वहीं डॉक्टर राठौर ने विधायक पर सरकारी काम में बाधा और डॉक्टर प्रोटेक्शन एक्ट में केस दर्ज करवाया। राठौर ने इसमें बताया कि विधायक और उनके साथियों ने गालियां देने के साथ कहा था कि हमारे टुकड़ों पर पलते हो हमें नहीं जानते हो।

ज्ञापन सौंपा गया-

 1,424 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *