MP के 13 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

  
Last Updated:  मार्च 19, 2025 " 05:24 अपराह्न"

MP News: मध्य प्रदेश के 13 जिलों में आज 19 से लेकर 22 मार्च के बीच आंधी-बारिश की संभावना है। बुधवार को मौसम विभाग ने प्रदेश के 13 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इसमें नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, छतरपुर, पन्ना, दमोह, कटनी, जबलपुर, पांढुर्ना, सिवनी, सीधी और सिंगरौली में आंधी के साथ-साथ बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने 20 मार्च को भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, अशोक नगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर कलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्ना जिलों के अलग-अलग भागों में तेज हवाओं और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है।

21 मार्च को शिवपुरी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, विदिशा, रायसेन, सिहोर, अशोक नगर, दमोह, सागर और मैहर जिलों के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं और गरज के साथ हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार, 20 और 21 मार्च के दौरान सूबे में कुछ जगहों पर 40 से 50 की स्पीड में तेज हवाएं भी चल सकती हैं। 22 मार्च को सतना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मंडला और बालाघाट जिलों के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं और गरज- चमक के साथ हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है। 22 मार्च को अलग-अलग जिलों में तेज हवाओं और हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 764 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *