नप सैलाना का साधारण सम्मेलन संपन्न: तीन करोड़ से बनेगा सीटी फोरलेन साथ ही कालिका माता मार्ग पर स्वागत द्वार निर्माण..
Last Updated: मार्च 28, 2025 " 03:02 अपराह्न"
31400/- इकत्तीस हजार चार सौ की बचत का बजट पारित, बस स्टेण्ड शापिंग काम्पलेक्स, नया फायर बिग्रेड वाहन एवं विद्युत एनर्जी की बचत हेतु फिल्टर प्लांट पर सोलर प्लांट की स्थापना होगी अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला (लक्की)
Ratlam: नगर परिषद सैलाना के साधारण सम्मेलन चेतन्य शुक्ला (लक्की) की अध्यक्षता मे गुरूवार 28 मार्च 2025 को सम्पन्न हुआ। जिसमे वित्तिय वर्ष 2025-26 के लिये कुल अनुमानित प्राप्तियां राशि रूपये 34.87 करोड के विरूद्ध राशि रूपये 34.66 करोड का व्यय किया जाकर साथ शुद्ध राशि 31,400/- के बचत के बजट को परिषद् द्वारा इसे शहर के चहुंमुखी विकास का निरूपित करते हुये सर्वानुमति से पारित किया गया। सम्मेलन मे अध्यक्ष अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला (लक्की), उपाध्यक्ष सूनिता पाठक, लेखा सभापति मंगलेश कसेरा, पार्षद मीरा-राजेश पाटीदार, सलोनी-प्रशान्त माण्डोत, कुलदीप कुमावत, जगदीश पाटीदार, मुकेश पटेल, राधा-बद्रीलाल पाटीदार, चंदा-दिनेश पारगी, कृष्णा-रामप्रसाद चन्देल, पूष्पा-इश्वरलाल राठौर, आशा-किशोर कसेरा, विशाल धबाई, हेमलमा धबाई, विधायक प्रतिनिधि शिवा उर्फ राकेश गेहलोत, मुख्य नगरपालिका अधिकारी मनोज शर्मा, लेखापाल अभिमन्यु ग्वाले, सुरेन्द्र सिंह चौहान, दौलतराम मकवाना, शुभांकिनी श्रोत्रिय, विजय शर्मा, शैलैन्द्रसिह राठौर सहित सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। बजट का वाचन लेखा सभापति मंगलेश कसेरा द्वारा सारगर्भित रूप से प्रस्तुत कर बजट मे शामिल मुख्य बिन्दुओं, कार्य योजनाओं से सदन को अवगत कराया गया। सम्मेलन मे पारित बजट के मुख्य बिन्दुओं के संबंध मे सभापति मंगलेश कसेरा सदन को बताते हुये कहा कि बजट मे शहर के चहुंमुखी विकास के साथ साथ नगर को प्रदेश मे एक विशेष पहचान प्रदान करेगा। बजट मे किसी प्रकार के कर मे वृद्धि नही की गई। सभापति ने पारित बजट के सिहस्थ मद से नगर के गौधुलिया तालाब से हाई स्कुल सी.एम. राईज तक सीटी फोरलेन बनाने का प्रावधान भी बजट मे रखा गया जिसे स्वीकृति हेतु शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा इसी प्रकार नवीन फायर वाहन, शासन अनुदान से मांगलिक भवन निर्माण, बस स्टेण्ड पर शापिंग काम्पलेक्स निर्माण, वार्ड क्र. 01, 09 एवं 10 मे उद्यान निर्माण, कालिका माता मार्ग पर स्वागत द्वार निर्माण, नाला, नाली, सीसी रोड निर्माण, फिल्टर प्लांट पर सोलर पैनल की स्थापना, सुलभ काम्पलेक्स निर्माण, अमृत 2.0 योजनान्तर्गत सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण, आदि का प्रावधान किया गया।
आगामी चैत्र नवरात्री मेले हेतु पार्षद मीरा-राजेश पाटीदार को मेला समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया-
चैत्र नवरात्री मेले हेतु वार्ड क्र. 01 पार्षद मीरा-राजेश पाटीदार को परिषद् के सदस्यो द्वारा सर्वानुमति से मेला समिति का अध्यक्ष बनाया गया। परिषद् के सदस्यो द्वारा मेला समिति के अध्यक्ष का हार-फुल से स्वागत किया गया। मेला समिति के अध्यक्ष द्वारा सभी से मेले के आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई।