रतलाम: टेंट हाउस, कैटरिंग, डेकोरेटर्स के 238 लोगों के सैंपल लिए, 8 पॉजिटिव मिले-

  
Last Updated:  नवम्बर 29, 2020 " 08:16 अपराह्न"

रतलाम | शहर में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए प्रशासन सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है। कलेक्टर श्री गोपालचंद्र डाड के निर्देशन में प्रशासनिक अमले द्वारा मास्क के लिए सख्ती के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग और सेम्पलिंग कार्य सतत किए जा रहे हैं।
    एसडीएम श्री अभिषेक गहलोत ने बताया कि वैवाहिक सीजन के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा सभी टेंट हाउस, डेकोरेशन, बैंडबाजा और कैटरिंग एसोसिएशन के लोगों को बुलाकर बैठक आयोजित की गई और कोविड-19 के प्रोटोकॉल और शासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी गई। जिला चिकित्सालय की सैंपल कलेक्शन यूनिट द्वारा तरणताल स्थित फीवर क्लिनिक पर टेंट हाउस, कैटरिंग, डेकोरेटर्स तथा सामाजिक वैवाहिक कार्यक्रमों से जुड़े लगभग 238 लोगों के सैंपल 28 नवंबर तक लिए गए हैं। जांच के दौरान उनमें से आठ लोग पॉजिटिव पाए गए हैं जिन्हें आइसोलेट किया गया है। शेष नेगेटिव पाए गए व्यक्तियों को कोविड-19 संबधी दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के साथ कार्यक्रमों का संचालन करने की अनुमति प्रदान की गई।

 2,884 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *