रतलाम में पतंजलि योग समिति द्वारा 25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर 01 मई से प्रारंभ होगा
Last Updated: अप्रैल 18, 2025 " 01:26 अपराह्न"
शिविर हेतु पंजीयन प्रारंभ-
Ratlam: पतंजलि युवा भारत मध्य प्रदेश द्वारा रतलाम में 25 दिवसीय सहयोग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है इस शिविर में भाग लेकर योग शिक्षक बन सकते हैं और रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं अपने आप को स्वस्थ्य रखना और योग से सेवा कार्य करना आर्थिक रूप से समर्थ बनाना इसका मुख्य लक्ष्य है। योग शिक्षक का सर्टिफिकेट पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से मिलेगा सहयोग राशि 1500 रुपए जमाकर रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। सहयोग शिक्षण प्रशिक्षण शिविर दिनांक 01 मई 2025 से 25 मई 2025 तक अटल खेल परिसर स्केटिंग ग्राउंड विरयाखेड़ी रतलाम में रहेगा, शिविर हेतु पंजीयन प्रारंभ कर दिया गया है।
सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में सहभागिता के लिए मोबाइल नंबर 9424046937 पर संपर्क कर पंजीयन कराकर योग शिक्षक बनने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।उक्त जानकारी पतंजलि युवा भारत प्रदेश प्रभारी प्रेम पुनिया द्वारा दी जा कर आगे बताया गया कि पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के मार्गदर्शन में पतंजलि योग समिति द्वारा 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण के साथ आयुष मंत्रालय के अंतर्गत योगा सर्टिफिकेशन बोर्ड के YCB लेवल 01 से 06 के लिए व योग से रोजगार के विषय में मार्गदर्शन दिया जाएगा। श्री पुनिया ने बताया कि समिति का मुख्य उद्देश्य योग आयुर्वेद का प्रसार प्रचार करना, नेये प्रशिक्षित शिक्षक तैयार करना, रोगों से छुटकारा दिलाना एवं स्वस्थय बनाना है । प्रशिक्षण शिविर आनलाइन एवं आफलाइन दोनों माध्यम से दिया जावेगा, आनलाइन प्रशिक्षण शिविर ज़ूम (Zoom) एप के माध्यम से दिया जावेगा। अभी रजिस्ट्रेशन https://tinyurl.com/ratmpwayttreg के माध्यम से भी किया जा सकता है।