Ratlam: पतंजलि योग शिक्षक बनें निरोगी अखंड भारत बनाएं, 25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर
Last Updated: मई 7, 2025 " 08:58 अपराह्न"
Ratlam: सनातनमयी मनुष्य अखंड भारत भूमि का ऋण चुकाने योगी तिलकधारी सिंदूर के रक्षक बन आसुरी शक्तियों को ध्वस्त करें, मानव जीव प्रकृति पंच तत्वों की संरक्षा के लिए ऋषि परम्परा योग आयुर्वेद स्वदेशी भारतीय शिक्षा चिकित्सा की क्रांति का युग आ गया, प्रत्येक प्राणी शुद्ध आहार शुद्ध विचार शुद्ध व्यवहार अपनाकर रोगी ऋणों बंधनों से मुक्त रहे, उक्त उद्देश्य के साथ पतंजलि योगपीठ हरिद्वार जिला रतलाम संगठन द्वारा 25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर प्रातः 05:30 से 07:30 बजे विधायक क्रीड़ा केन्द्र विरियाखेड़ी जहाँ हर आयु वर्ग परिवार संग मन वचन कर्म पवित्र भाव लिए योग गंगा में प्रवाहित हो रहें
महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल अध्यक्ष डॉ प्रदीप जैन के आतिथ्य में योगाभ्यास का लाभ शिविरार्थियों ने लिया राज्य प्रभारी प्रेमाराम पुनिया ने बताया समाज का प्रतिनिधि हर वर्ग परिवार का शक्ति केन्द्र मुलाधार है डॉ. जैन के सेवा भाव को लेकर गुरु धाम पुज्य स्वामी रामदेव जी समक्ष दिव्य आशिर्वाद प्राप्त कर्ता जिला कार्यकारिणी में मुख्य भूमिका के लिए चयन किया गया अन्य समाज प्रमुख प्रबुद्धजनो को पतंजलि संगठन से जोडकर योगमय रतलाम धरा को स्वच्छ स्वस्थ समृद्ध परिवार की नीव मजबूत करने में संगठन पदाधिकारी प्रयत्नशील हैं।