25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर: योग से रोगमुक्ति अनुभव साधकों में शक्ति का संचार कर रहे

  
Last Updated:  मई 12, 2025 " 06:32 अपराह्न"

योग ऋषि रामदेव के परम शिष्य आदित्य देव का योग आगमन-

Ratlam: पतंजलि योगपीठ हरिद्वार युवा भारत जिला रतलाम पाचों संगठनों के तत्वाधान में 25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर प्रातः 05:30 से 07:30 विधायक क्रीड़ा केन्द्र स्पोर्ट्स ग्राउंड विरियाखेड़ी स्थित सैकड़ों योग साधक स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। नगर वासी नि:शुल्क इंटिग्रेटेड योग शिविर में सहभागी बने रहे हैं।

दीप प्रज्वलन के साथ युवा राज्य प्रभारी प्रेमाराम पुनिया द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण, योगिक जोगिंग क्रिया, दंड बैठक, सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, योगाभ्यास के साथ संगठनात्मक दिशानिर्देशों से अवगत कराया गया।

सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में तेजस्वी ओजस्वी संपूर्ण भारत में युवाओं का नेतृत्व करने वाले युवा भारत केन्द्रीय प्रभारी स्वामी आदित्य देव जी महाराज का आशीर्वाद सानिध्य भी गुरु निष्ठ योग निष्ठ साधकों को मिलेगा।

सेवा परमोधर्म बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष नरेंद्र जोशी ने योग अनुभव साझा कर योग पराक्रम से परिचित कराया, वरिष्ठ योग गुरु एस. के गौतम ने नगर की समस्त योग कक्षाओं को एक स्थान पर लाने स्वामी जी द्वारा निर्धारित पतंजलि योगाभ्यास करने- कराने की और अग्रसर किया श्रेष्ठ नव निर्माण फाउंडेशन के नरेंद्र श्रेष्ठ व टीम द्वारा शिविरार्थियों कि नि:शुल्क शुगर, बीपी, वजन, आक्सीजन लेवल जांच परिक्षण किया गया।

योग आनंद महोत्सव आध्यात्मिक भजनों अनुभवों से साधकगण अपनी कौशलता में निखार ला रहें वार्ड क्रमांक 20 की पूर्व पार्षद श्रीमती अर्चना संदीप यादव जो अस्पतालों में लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी शारीरिक व्याधियों से मुक्त ना हो सकी पर शिविर प्रारंभ से नियमित योग सत्र में आकर जीवन रुपांतरण के साथ सुखद अनुभव साझा किए।

संगठन पदाधिकारियों में डॉ.उत्तम शर्मा, अपार उपाध्याय, विशाल कुमार वर्मा, नित्येन्द्र आचार्य, राजमल कुमावत, राजेश धाकड़, रत्नेश विजयवर्गीय, सीमा वर्मा, मीना भावसार, ललीता कुमावत, राजश्री राठौड़ अन्य नव योग साधक सेवाएं दे रहे हैं

 459 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *