Ratlam:शरीर की संरचना पंचमहाभूत में समाहित – डाॅ प्रकाश शर्मा
Last Updated: मई 19, 2025 " 05:26 अपराह्न"
सहयोग शिक्षक इंटिग्रेटेड नि:शुल्क योग शिविर
Ratlam: पतंजलि योगपीठ हरिद्वार युवा भारत जिला रतलाम द्वारा सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण एवं नि:शुल्क इंटिग्रेटेड योग शिविर प्रातः 05:30 से 07:30 विधायक क्रीड़ा केन्द्र स्पोर्ट्स ग्राउंड विरियाखेड़ी में आयोजित हो रहा है जहाँ चेतन्यमय योग जीवन विज्ञान मनुष्य रुपी शारीरिक ब्रह्मांड का कण कण निरोगी प्रफुल्लित हो रहा राष्ट्र भक्ति योग शक्ति में निपूर्णता ला रहे हैं।
दिप प्रज्वलन के साथ जय माँ अम्बे शक्ति सामाजिक सेवा समिति ग्राम सागौद जिला रतलाम डॉ प्रकाश शर्मा एवं समिति सदस्यों ने योग भक्ति पराक्रम से तेजस्वी युवा भारत की नींव मजबूत करने की और अग्रसर किया जिलाध्यक्ष विशाल कुमार वर्मा, डॉ उत्तम शर्मा द्वारा माँ भगवती प्रभु श्रीराम की भक्ति लिए वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ योगिक जोगिंग क्रिया सुक्ष्म व्यायाम, सूर्य नमस्कार रोगानुसार आसनों प्राणायाम का अभ्यास कराया गया जिस तरहां हम वाहन चलाते हैं और सजकता ध्यान एकाग्रता नहीं होती तो दुर्घटनाओं को अंजाम दे बैठते हैं वैसे ही शरीर भी चलायमान हैं जहाँ इस पर अतिरिक्त भार अत्याचार दुरूपयोग किया तो शारीरिक विकृतियों से घिरकर रोग दुर्घटना को अंजाम दे बैठते हैं।
पंचमहाभूत भारतीय दर्शन और आयुर्वेद के अनुसार ब्रह्मांड के पांच मूल तत्व पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु, आकाश इन पांच तत्वों से मिलकर बना संपूर्ण सृष्टि और मानव शरीर का संतुलन प्रकृति स्वास्थ्य के लिए अति आवश्यक हैं।
पतंजलि युवा भारत राज्य प्रभारी प्रेम पुनिया के मार्ग दर्शन में राज्य व जिला कार्यकारिणी पदाधिकारी नव योग शिक्षकगण संगठन को विस्तृत स्वरूप देते हुए “गाँव- गाँव हर गली मोहल्ले जाएगें, सबको योग सिखाएंगे” संकल्प लिए हर वार्डों में नि:शुल्क योग शाला के लिए तैयार हो रहें हैं।