विप्लव जैन मित्र मंडल के तत्वावधान में निकलेगी श्री मौजी शंकर महादेव की शाही सवारी

  
Last Updated:  जुलाई 20, 2025 " 06:02 अपराह्न"


बैठक में सवारी को सफल बनाने का संकल्प

Ratlam: श्रावण मास के द्वितीय सोमवार पर घांस बाजार स्थित श्री मौजी शंकर महादेव मंदिर से 21 जुलाई को शाही सवारी निकलेगी। भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन मित्र मंडल एवं श्री मौजी शंकर महादेव भक्त मंडल के तत्वावधान में निकलने वाली इस शाही सवारी के बड़ा गोपालजी का मंदिर पहुंचने पर हरि-हर का मिलन होगा।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन ने बताया कि शाही सवारी शाम 4 बजे घांस बाजार से आरंभ होगी और चौमुखीपुल, चांदनी चौक, तोपखाना, गणेश देवरी, रानीजी का मंदिर, नाहरपुरा, डालुमोदी बाजार होते हुए माणकचौक स्थित श्री बड़ा गोपालजी का मंदिर पहुंचेगी। हरि-हर मिलन के पश्चात् यहां महाआरती होगी और प्रसादी का वितरण किया जाएगा। शाही सवारी के अवसर पर भक्तों को 55,555 अभिमंत्रित रुद्राक्ष का वितरण भी किया जाएगा।
रविवार को शाही सवारी की तैयारियों को लेकर विप्लव जैन मित्र मंडल एवं श्री मौजी शंकर महादेव भक्त मंडल की बैठक संपन्न हुई। इसमें शाही सवारी को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।
मंडल सदस्यों ने शिव भक्तों से सवारी में  अधिक से अधिक उपस्थित रहने का आह्वान किया है।

 811 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *