Ratlam: खनिज गिट्टी, मुरम और बालू रेत के अवैध परिवहन पर कार्यवाही

  
Last Updated:  अगस्त 7, 2025 " 08:20 अपराह्न"

खनिज शाखा की कार्यवाही: खनिज गिट्टी , मुरम और बालू रेत के अवैध परिवहन पर कार्यवाही

Ratlam: गुरुवार दिनांक 07/08/2025 को कलेक्टर के निर्देशन में प्रभारी अधिकारी खनिज शाखा द्वारा अपने स्टाफ के साथ अलग- अलग क्षेत्र में भ्रमण कर खनिजों के अवैध परिवहन के संबध में जांच की गई। जांच के दौरान 04 वाहन खनिज गिट्टी , मुरम और बालू रेत के अवैध परिवहन करते हुए पाए गए जिन्हें खनिज शाखा द्वारा जप्त कर पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम, होमगार्ड लाइन रतलाम, थाना सैलाना और थाना जावरा की अभिरक्षा में रखा गया है, खनिज शाखा प्रभारी द्वारा बताया गया कि अवैध उत्खनन परिवहन पर इस प्रकार की कार्यवाही सतत जारी रहेगी। खनिज शाखा की इस कार्यवाही से खनिजों के अवैध उत्खनन परिवहन करने वालों में हड़कंप मच गया है। जानकारी अनुसार खनिजों के अवैध परिवहन में लिप्त लोगों द्वारा खनिज शाखा के अधिकारी एवं स्टाफ की जासूसी करवाते हैं। इन लोगों द्वारा बकायदा ख़बरी रखें कि हुए हैं जो खनिज शाखा कार्यालय के आस पास मंडराते रहते हैं और अधिकारियों की गतिविधियों के बारे में एक दूसरे से फोन पर जानकारी सांझा करते हैं। लेकिन इसके बावजूद खनिज शाखा द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही से खनिजों के अवैध परिवहन करने वालों में हड़कंप मच गया है।

 812 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *